Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

भूपेश सरकार में छत्तीसगढ़ के सभी वर्गों को मिल रहा है न्याय- आशीष वर्मा

पाटन- ग्राम पंचायत भंसूली (के) में हुआ विकास कार्यों (28लाख) का भूमिपूजन सम्पन्न, भूपेश सरकार में छ. ग. सभी वर्गों को मिल रहा है न्याय- आशीष वर्मा

रानीतराई- धान सभा अंतर्गत ग्राम पंचायत ग्राम भंसुली(के) विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीएम भूपेश बघेल के ओएसडी आशीष वर्मा रहे, अध्यक्षता अशोक साहू उपाध्यक्ष ज़िप दुर्ग ने किया, विशेष अतिथि देवेंद्र चंद्रवंशी उपाध्यक्ष जप, दिनेश साहू सभापति जप, महेंद्र वर्मा अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस, दिनेश साहू महामंत्री, सालिक साहू जोन प्रभारी, डा के के साहू सेक्टर प्रभारी की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। जिसमें सतनामी समाज भवन, यादव समाज भवन, पुराना बाजार चौक में सामुदायिक भवन, सीसी रोड, गौरी गौरा सौंदरीकरण का भूमिपूजन किया गया।

मुख्य अतिथि ओएसडी श्री वर्मा ने भूपेश बघेल जी के सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि- हमें 20 साल बाद आज छत्तीसगढ़िया होने का एहसास हो रहा है। किसान, बुजुर्गों, मजदूर, महिलाओं, विद्यार्थियों, आदिवासियों, नवजवानों, सहित सभी वर्गों को न्याय दिलाने का कार्य हमारी भूपेश सरकार कर रही है।

दुर्ग जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री अशोक साहू ने सड़क, स्वास्थ्य, सिंचाई, शिक्षा सहित ग्रामों की मूलभूत सुविधाओं में हो रहे निरंतर कार्यों एवम् शिक्षक सम्मान समारोह में भंसुली आगमन के लिए माननीय सीएम भूपेश बघेल जी एवं ओएसडी आशीष वर्मा का धन्यवाद ज्ञापित किया, स्वागत भाषण पुरन साहू एवम् आभार गैंदलाल डहरिया सरपंच प्रतिनिधि ने किया।

इस अवसर पर तुलसी डहरिया सरपंच, कमलेश साहू उपसरपंच, महेश साहू, किशोर साहू, यशवंत साहू, गोपाल साहू, रामचरण साहू, वासुदेव निर्मल, बिसौहा साहू, भारत साहू, बीरेंद्र देवांगन, डा नम्रता यादव, दीनबंधु यादव, डा हेमंत साहू, पुनू राम देशलहरे, गुहलेद यादव, मंथीर यादव, कैलाश साहू, मनहोरी साहू, ईश्वर साहू, राधेश्याम देवांगन, तुलेश्वर निर्मल पंचगण एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे।

Exit mobile version