Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

भीषण आग के चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की हुई मौके पर मौत

रायपुर : छत्तीसगढ़ राजधानी रायपुर में देर रात बड़े हादसे में बुजुर्ग की जलने से मौके पर मौत हो गई। आपको बता दे की आधी रात वीआईपी रोड स्थित अशोका रत्न सोसाइटी के सामने में स्थित यह घर में आधी रात को लगी आग में जलने से 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला की शिनाख्त नीलम घोष 70 साल के रूप हुई है और बी 125 नंबर के मकान में पिछले 15 वर्षो से अकेले रह रही थी।

जानकारी के मुताबिक देर रात स्ट्रीट डॉग और मवेशियों को खाना खिला रही थी। उसी समय स्थानीय लोगों ने मृतक महिला बहुत  पढी लिखी थी। और लेकिन मानसिक रूप से हमेशा बीमार जैसी रहती थी। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने घर का दरवाजा तोड़कर बहुत मशक्कत के बाद आग को बुझाई गई, और तबतक बुजुर्ग महिला की घर के किचन में जलने से तत्काल मौत हो गई।

बता दे की आग की जानकारी मिलते ही तेलीबंधा और खमारडीह थाना पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग लगने के कारणों कापता नहीं चल सका है। दरअसल पुलिस ने घर को सील कर सुबह फाेरेसिंक टीम के साथ मौके पर दोबारा जाकर जांच करेगी। फिलहाल खमारडीह थाना पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version