Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

भिलाई चरोदा परिक्षेत्र निषाद समाज का वार्षिक महासभा का आयोजन हुआ संपन्न

निषाद समाज का वार्षिक महासभा भिलाई चरोदा परिक्षेत्र में संपन्न हुआ।

खिलेश साहू की रिपोर्ट

चरोदा:  भिलाई चरोदा परिक्षेत्र का वार्षिक महासभा का आयोजन निषाद समाज द्वारा निषाद भवन चरोदा में आयोजित किया गया था, जिसमे निषाद समाज के पदाधिकारियों द्वारा निषाद समाज के आराध्य देव श्रीराम भक्त गुहा व प्रभु श्रीराम के छाया चित्र पर पूजन अर्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । तत्पश्चात समाज के वार्षिक आय व्यय पर विस्तृत चर्चा किया गया । बैठक में महिला प्रकोष्ठ का चुनाव भी हुआ जिसमे श्रीमती रत्ना निषाद अध्यक्षा चुनी गई । शिव निषाद को सर्वसहमति से चरोदा बस्ती का अध्यक्ष बनाया गया ।

इस सामाजिक कार्यक्रम में निषाद समाज भिलाई चरोदा परिक्षेत्र के अध्यक्ष अशोक निषाद व पदाधिकारी बहादुर निषाद, टेक सिंह पारकर, गणेश निषाद, श्यामलाल निषाद, सालिक राम निषाद, जन्ननाथा निषाद, लिकेश, जितेंद्र, टिकेश्वर, आठों पाली के पांच गहिया निषाद समाज के महिला प्रकोष्ठ, युवा प्रकोष्ठ सहित समाज के समस्त पदाधिकारीगण उपस्थित रहे ।

Exit mobile version