Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

भिलाई : आज से बाधित रहेगी पेयजल सप्लाई, जाने कब तक

भिलाई : नगर पालिका निगम रिसाली में मेंटेनेंस के चलते हुए कई क्षेत्रों में आज सुबह 10 बजे से पेयजल सप्लाई होने में बंद रहेगी। अब लोगों को इसके चलते कोई परेशानी न हो इसके लिए रिसाली निगम प्रशासन ने सूचना जारी कर दिया गया है। बता दे की मेंटेनेंस कार्य पूरा होने के बाद शनिवार 30 अप्रैल को अपने समय पर पेयजल सप्लाई कर दी जाएगी।

जानकारी के मुताबिक रिसाली में जल कार्य विभाग के प्रभारी उप अभियंता गोपाल सिन्हा ने यह बताया कि ब्रेक डाउन की वजह से स्टेश्न मरोदा और नेवई क्षेत्र में पेयजल सप्लाई नहीं होंगी और क्षेत्र में आवश्यकता अनुरूप टैंकर से जल आपूर्ति की जाएगी। निगम ने लोगों से इस दौरान सहयोग की अपील की गई है।

बता दे की नेवई स्थित उच्चस्तरीय पानी टंकी के मेन रायजिंग लाइन से एयर वाल में लीकेज की समस्या हो गई थी। इसके चलते इसका मेंटेनेंस किया जाना बहुत आवश्यक था। मेंटेनेंस कार्य के चलते कई घंटे का समय लगेगा और साथ ही पेयजल सप्लाई की लाइन को बंद करना पड़ेगा। इसके चलते निगम प्रशासन ने शुक्रवार 29 अप्रैल को सुबह 10 बजे से ब्रेक डाउन लेने का फैसला लिया है।

 

Exit mobile version