Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

भारत माता के सेवा कर गृह ग्राम लौटे दावेंद्र नायक ,ग्रामीणों ने किया जोशीला स्वागत

भारत माता के सेवा कर लौटे दावेंद्र नायक का भव्य स्वागत

रानीतराई : पाटन विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम डिड़गा रानीतराई के देवेंद्र कुमार नायक के देश सेवा कर लौटे पर डिड़गा ग्राम के ग्रामीणों व आखिल भारती पूर्व सैनिक सेवा परिषद द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया ।
दावेन्द्र कुमार नायक विगत 19 वर्षो से देश सेवा कर रहे थे।अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ब्लाक पाटन के उपाध्यक्ष सोहन लाल साहू ने बताया कि भारतीय सेना के सबसे पुरानी कोर पायनियर में पदस्थ थे इस दौरान देश के विभिन्न राज्यों में अपनी सेवा दिया पूरे जोश वा लगन से नायक ने देश सेवा किया अपने कार्यकाल समाप्त कर अपने गांव लौटे है।

इस अवसर पर भूपेंद्र साहू, दरबारी ठाकुर , ईश्वरी वर्मा, यादवेन्द्र बंछोर,सोहन अशोगा व मातृशक्ति की ओर से श्रीमति गंगोत्री साहू , प्रमिला साहू , संध्या , ग्राम के ग्रामीण शामिल हुए। इस अवसर पर नायक ने जय जवान जय किसान के जय बुलाते हुए कहा की देश सेवा के बाद अब गांव में रहकर मातृभूमि की सेवा करूंगा।

Exit mobile version