Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

*भारत जोड़ो यात्रा के तहत राहुल गांधी जी के उद्देश्य भारत देश खुशहाल हो जनता में सुख चैन से रहे हुए 250 हनुमान चालीसा के पाठ, कुलबीर बोले – कांग्रेस में सर्व धर्म समभाव की भावना*

*0 गंज चौक के बालाजी मंदिर में हुआ चालीसा पाठ, बड़ी संख्या में कांग्रेसजन हुए शामिल*

*राजनांदगांव |* कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के तहत मंगलवार को गंज चौक के बालाजी मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए ।
कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने बताया कि कांग्रेस कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही है। मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ भी इसी कार्यक्रम का हिस्सा है। मंगलवार शाम 5.30 से 6.30 बजे तक बालाजी मंदिर में 250 हनुमान चालीसा के पाठ किए गए। श्री छाबड़ा ने बताया कि  कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा जारी है। उनके साथ देश एकता का भाव लिए आगे बढ़ रहा है। हमें इस यात्रा की सार्थकता और कांग्रेस की धर्मनिरपेक्ष विचारधारा के साथ मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा और चर्च में जाकर प्रार्थना करना है। श्री छाबड़ा ने बताया कि उदयपुर में अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय नवसंकल्प शिविर में देश में तुष्टीकरण का विरोध दर्ज कराने सर्व-धर्म समभाव की भावना को लेकर कार्यक्रम तय है । इसी तरह शहर कांग्रेस आयोजन की है और आगे भी करते रहेगी । हनुमान चालीसा का पाठ के दौरान छग खादी एवं ग्रामोद्योग के सदस्य श्रीकिशन खंडेलवाल, त्रिगुण सदानी, अनुप श्रीवास, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष विकास त्रिपाठी, दक्षिण ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सूर्यकांत जैन, महामंत्री झम्मन देवांगन, नरेश शर्मा, हनी ग्रेवाल, नासिर जिंदरान, अतुल शर्मा, पार्षद मनीष साहू, अमित जंघेल, एल्डरमैन मामराज अग्रवाल, लखु रूचंदानी, भोजराज भेलावे, बबलू कसार, आरबी मिश्रा, प्रज्ञा गुप्ता, महेश अग्रवाल, संतोष हटवार, जितेन्द्र शर्मा, अजय अग्रवाल, नत्थू लाल हेडाउ, नारायण सोनी, विशु अजमानी, मोहन चुनुरकर, राजकुमार जायसवाल, हरी सिन्हा, हिम्मत पवार, ऋषि केमे, अशोक यादव, सुकृत गुप्ता सहित कांग्रेसजन व वार्डवासी उपस्थित रहे।

राजनांदगांव से दीपक साहू

Exit mobile version