कुम्हारी/अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार प्रदेश कांग्रेस कमेटी की आवाहन पर आजादी की गौरव यात्रा भारत जोड़ो पदयात्रा की शुरुआत 9 अगस्त से किया गया है आज 13अगस्त को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुम्हारी के नेतृत्व में परसदा से भारत जोड़ो पदयात्रा की शुरुआत किया गया है जो ग्राम के 12,16 वार्ड बस्ती को घूम कर समापन किया गया ।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से नगर पालिका अध्यक्ष माननीय राजेश्वर सोनकर जी उपस्थित हुए हैं वही ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद राजपूत जी ,नगर नगर पालिका कुम्हारी के उपाध्यक्ष के रवि कुमार जी, पार्षद गण युजेद्र साहू जी, सती यादव जी, मनहरण यादव जी, शांति टंडन जी कुमारी बाई निषाद जी ,नीतू रावते जी, जानकी ध्रुव जी ,एल्डरमैन अशोक साहू जी, पिछड़ा वर्ग ब्लॉक अध्यक्ष डिकेन साहू जी ,देवेंद्र साहू जी , रीना साहू जी , सालिक राम दुबे जी, आकाश देवांगन जी, अंगिरा साहू जी, देहर साहू जी ,लीला साहू जी, सहित परसदा कांग्रेस कार्यकर्ता युवा कांग्रेस कार्यकर्ता एनएसयूआई के कार्यकर्ता सेवा दल के कार्यकर्ता पदयात्रा में शामिल हुए।
