Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

भाजपा मध्य पाटन मण्डल द्वारा सफाई क्षेत्र के कोरोना योद्धा को किया सम्मानित

भारतीय जनता पार्टी मध्य पाटन मण्डल द्वारा सफाई क्षेत्र के कोरोना योद्धा हुए सम्मानित

पाटन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़े के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी मध्य पाटन मंडल द्वारा नगर पंचायत पाटन में संक्षिप्त आयोजन के माध्यम से नगर पंचायत में कार्यरत स्वच्छता मित्रों का सम्मान किया गया कार्यक्रम के दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा की कोरोना वैश्विक महामारी के दौरान स्वच्छता मित्रों द्वारा स्वच्छता को लेकर नगर की साफ सफाई व्यवस्थाओं को मजबूती के साथ 24 घंटा कार्य कर नगर की साफ-सफाई को दुरुस्त किया किया जिसके लिए स्वच्छता मित्रों के प्रति आभार प्रकट प्रकट करते हुए शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से सेवा पखवाड़ा के जिला प्रभारी कांतिलाल बोथरा, जिला सह प्रभारी विनायक नातू, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती हर्षा चंद्राकर, जिला उपाध्यक्ष बसंत चंद्राकर, मध्य पाटन मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहू, दक्षिण पाटन मंडल अध्यक्ष लालेश्वर साहू, उत्तर पाटन मंडल अध्यक्ष लोकमणी चंद्राकर,मध्य मण्डल महामंत्री हरिशंकर साहू,नगर पंचायत पाटन नेता प्रतिपक्ष योगेश निक्की भाले,पार्षद चंद्रकला यादव,भाजयुमो जिला मंत्री केवल देवांगन,अनुसूचित जाति मोर्चा जिला महामंत्री हरप्रसाद आडिल,मध्य पाटन महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष निशा सोनी,दक्षिण मण्डल महिला मोर्चा अध्यक्ष शैलेंद्री मंडावी,पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष रानी बंछोर,सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक,

नितेश तिवारी,युवा मोर्चा अध्यक्ष कुणाल शर्मा,महामंत्री सागर सोनी,बाबा वर्मा,दामोदर चक्रधारी,मिलन देवांगन,राजेश चंद्राकर,केशव बंछोर,सुरेंद्र वर्मा, चंद्रिका साहू,छबि श्याम देवांगन, सरजू मरकाम,राधे यादव,सोनू यादव,यशवंत सेन,पुष्कर साहू,लक्ष्मी भाले सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Exit mobile version