Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

भाजपा मंडल गोहरापदर मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाएंगे आज वृक्षारोपण किया

✍️जिला संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद 

गोहरापदर- भारतीय जनता पार्टी गोहरापदर मंडल में प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की,कार्यकर्ताओं ने अपने देश के प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर एक दूसरे को बधाई दी एवं जन्मदिन के अवसर पर बाजार प्रांगण एवं स्कूल प्रांगण में छायादार एवं फलदार वृक्षारोपण किया,प्रधानमंत्री श्री मोदी के आज 17 सितंबर को जन्मदिन से 2 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रमो के माध्यम से सेवा पखवाड़ा मनाया जायेगा,कार्यक्रम में प्रमुख रुप से पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन सिंह मांझी जी,मंडल अध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी,महामंत्री मोहित यादव,पि.वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष लम्बोदर साहू, उपाध्यक्ष राजेन्द्र यादव,युवा मोर्चा महामंत्री व्दय कीर्तनराम यादव,रूपसिंह मरकाम,ओमप्रकाश नागेश,गणेश नागेश,प्रेमसिंह यादव,तुलसी सेन,नरसिंह यादव,पदमन नागेश सहित कार्यकर्तागण उपस्थित रहे

 

Exit mobile version