Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

भाजपा मंडल गोहरापदर में हुआ नुआखाई मिलन समारोह का आयोजन,चिवड़ा एवं गुड़ का प्रसाद किया ग्रहण

✍️जिला प्रमुख सैयद बरकत अली के साथ मैनपुर संवाददाता हेमचंद नागेश की रिपोर्ट 

गोहरापदर-भारतीय जनता पार्टी मंडल गोहरापदर में क्षेत्र के लोकपर्व नवाखाई के अवसर पर नुआखाई मिलन समारोह का आयोजन गोहरापदर के शिव मंदिर प्रांगण में किया गया.जिसमें क्षेत्रभर के गोहरापदर,मैनपुर,देवभोग एवं झाखरपारा मंडल के कार्यकर्ता सम्मिलित हुए.कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी राकेश यादव,विशेष अतिथि झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक एवं विधानसभा प्रभारी महेंद्र पंडित,विशेष अतिथि क्षेत्रीय विधायक डमरूधर पुजारी,भाजपा मंडल अध्यक्ष गुरूनारायण तिवारी के अध्यक्षता में संपन्न हुआ.

इस दौरान सभी भाजपाइयों ने उत्कल संस्कृति परंपरा को निभाते हुए नवाखाई मिलन समारोह में चिवड़ा एवं गुड़ के प्रसाद को ग्रहण किया ज्ञात हो कि नवाखाई उत्कल समाज का प्रमुख त्योहार है और गरियाबंद जिले में उत्कलसमाज के लोगों की संख्या बहुतायत है नवाखाई पर्व के दौरान सभी क्षेत्रवासी अपने इष्ट देवी देवता का पूजन करते हैं जिसमें नई फसल उत्पादित नये धान के चिवड़े एवं गुड़ को देवी देवताओं को भोग लगाया जाता है. उसे प्रसाद स्वरूप ग्रहण किया जाता है सभी से मेल मुलाकात करके भाईचारे एवं अपनत्व का संदेश दिया जाता है.जिला प्रभारी राकेश यादव एवं विधानसभा प्रभारी महेन्द्र पंडित जी ने क्षेत्र वासियों को नवाखाई पर्व की बधाई देते हुए भगवान भोलेनाथ से सुख समृद्धि की मंगल कामना की सभी भाजपाइयों ने प्रसाद ग्रहण करने के पश्चात नवाखाई की बधाई देते हुए एक दूसरे का हालचाल जाना.

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा जिला महामंत्री पुनीत राम सिन्हा,किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बोधनराम नायक,अजजा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हलमन सिंह ध्रुवा,जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा,जिला कार्यसमिति सदस्य केनुराम यादव,अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सोनवानी,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष डाँ. योगीराज माखन कश्यप,भाजपा मंडल अध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी,लुद्रास साहू,सीताराम यादव,मंडल महामंत्री तानसिंह मांझी,मोहित यादव,महेन्द्र निधि,निलमणी यादव,दिलीप साहू,मनोहर बघेल,अभिमन्यु नागेश,चमारसिंह पात्र,खगेश्वर नायक,भोजराज सिन्हा,चंद्रप्रकाश साहू,शोभित ध्रुवा,जय अवस्थी,लंबोदर साहु,जितेंद्र मांझी,पेकूराम नायक,जगमोहन पटेल,प्रकाश कश्यप,खुदेश्वर यादव,भरत मिश्रा,कीर्तनराम यादव,दिनेश वैष्णव,निलेश डोंगरे,रूपदास मरकाम,गणेश नागेश,दीपक सागर,मोहना नेताम,योगिनीता मांझी,विनीता यादव,प्रेमसिंह यादव,मनोहर ताम्रकर,सुरेश यादव,रोहित नागेश,महेश यादव सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Exit mobile version