
✍️ छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ जिला ब्यूरो सैयद बरकत अली की रिपोर्ट
*गोहरापदर* भारतीय जनता पार्टी मंडल गोहरापदर में मंडल की मासिक कार्यकारिणी बैठक एवं विधानसभा स्तरीय बैठक संयुक्त रूप से संपन्न हुई.यह बैठक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी के दौरे के निमित्त आयोजित की गई थी.जिसमें जिला प्रभारी राकेश यादव जी एवं विधानसभा प्रभारी महेंद्र पंडित के साथ क्षेत्रीय विधायक डमरुधर पुजारी की विशेष उपस्थिति रही.
बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी राकेश यादव ने कहा है कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा जी का यह दौरा बहुत ही महत्वपूर्ण इस दौरान हमारे मुखिया बूथ के अध्यक्षों से सीधा संवाद करेंगे एवं उन्हें आने वाले समय के लिए प्रशिक्षण देंगे साथ हमने किस तरीके से बूथ के कार्यकर्ताओं को उस कार्यक्रम को पहुंचाना है इस बारे में भी हमें विशेष रूप से सोचना होगा साथ ही श्री यादव ने कार्यकर्ताओं की जाने की व्यवस्था का भी जायजा लिया एवं पार्टी नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी. जिला प्रभारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश की सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना का निर्माण नही होने दे रही है एवं अपने कोटे के पैसे को रोक दे रही है जिससे प्रदेश की जनता को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं पहुंच पा रहा है,ऐसे जनविरोधी नीतियों वाली सरकार पटखनी देने कार्यकर्ता तैयार रहे।
विधानसभा के प्रभारी महेंद्र पंडित ने कार्यकर्ताओं में उर्जा भरते हुए उन्हें संबोधित करते हुए कहां कि हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिवस 17 सितंबर को है जिसके पश्चात एक पखवाड़े तक 2 अक्टूबर तक उनके जन्मदिन के अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं को विशेष कार्यक्रमों का आयोजन करना है जिसमें हमारे सांस्कृतिक धरोहर की साफ-सफाई एवं तालाब,नदी के घाटों के आसपास साफ-सफाई के कार्यक्रम संपन्न होंगे साथ ही बूथ तक कैसे हम प्रधानमंत्री जी की जनकल्याणकारी योजना को पहुंचाएंगे इस पर भी महेंद्र पंडित ने चर्चा की. एवं बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा के देवतुल्य जनता देवतुल्य कार्यकर्ताओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां के कार्यकर्ताओं ने विपरीत परिस्थितियों में भी क्षेत्र से भाजपा का विधायक बना कर दिया है और आने वाले समय में इस जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कार्यकर्ता कमरकस लें।
क्षेत्रीय विधायक डमरूधर पुजारी ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार की नीतियां जनता के हित में नहीं है और वह सिर्फ पार्टी फंड में पैसा देने के नाम पर कुछ योजनाएं चला रहे हैं.भारतीय संस्कृति में पवित्र स्थान रखने वाली गंगाजल को हाथ में रखकर कसम खाने के पश्चात शराबबंदी एवं बेरोजगारी भत्ता जैसे महत्वपूर्ण विषयों के वादों से सरकार मुकर गई एवं आज भी प्रदेश के कोने-कोने में शराब के ठेके चालू है और उससे प्रदेश की महिलाओं को खास तौर पर अप्रिय घटनाओं का सामना करना पड़ रहा है.सरकार को प्रदेश के विकास के लिए कार्य करना चाहिए अगर सरकार आने वाले समय में जनविरोधी फैसले लेती है तो भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता सड़क से लेकर सदन की लड़ाई लड़ने को तैयार रहेगा।
बैठक के दौरान जिला प्रभारी राकेश यादव एवं विधानसभा प्रभारी महेंद्र पंडित ने भाजपा मंडल अध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि अत्यंत कम समय में मिली सूचना के बावजूद यहां मंडल की मासिक बैठक का आयोजन सुचारू रूप से हुआ एवं सदैव यहां के कार्यकर्ता महत्वपूर्ण रूप से हर कार्यक्रम में सहभागिता निभाते हैं और आगे भी हमें पूर्ण विश्वास है कि गोहरापदर मंडल का एक-एक कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने मेंं प्रतिबद्ध रहेगा। साथ ही मंडल महामंत्री तानसिंह मांझी के सोशल मीडिया में पार्टी के पक्ष को बेहतरीन तरीके से रखने पर उनकी प्रशंसा करते हुए उन्हें बधाई दिया एवं आगे भी पार्टी की विचारधारा को रखने के लिए प्रेरित किया,बैठक का संचालन जिला महामंत्री पुनीतराम सिन्हा ने की।
बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा जिला महामंत्री पुनीत राम सिन्हा,किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बोधनराम नायक,अजजा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हलमन सिंह ध्रुवा,जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा,जिला कार्यसमिति सदस्य केनुराम यादव,अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सोनवानी,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष डाँ. योगीराज माखन कश्यप,भाजपा मंडल अध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी,लुद्रास साहू,सीताराम यादव,मंडल महामंत्री तानसिंह मांझी,मोहित यादव,महेन्द्र निधि,निलमणी यादव,दिलीप साहू,मनोहर बघेल,अभिमन्यु नागेश,खगेश्वर नायक,भोजराज सिन्हा,शोभित ध्रुवा,जय अवस्थी,लंबोदर साहु,जितेंद्र मांझी,पेकूराम नायक,जगमोहन पटेल,प्रकाश कश्यप,खुदेश्वर यादव,भरत मिश्रा,कीर्तनराम यादव,दिनेश वैष्णव,निलेश डोंगरे,रूपदास मरकाम,गणेश नागेश,दीपक सागर,मोहना नेताम,योगिनीता मांझी,विनीता यादव,प्रेमसिंह यादव,मनोहर ताम्रकर,सुरेश यादव,रोहित नागेश,महेश यादव सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।