Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

भाजपा पदाधिकारी की बैठक में बोलीं जिला संगठन प्रभारी लक्ष्मी वर्मा- आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठित होकर कार्य करें

0 संगठनात्म़क कार्यों की समीक्षा की।
0 राज्य़ की कांग्रेस सरकार पर लगाए आरोप।

गरियाबंद। भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पूरी तरह जुट जाएं। भाजपा के कार्यकर्ता संगठित होकर बुथ स्तऱ पर जाकर कार्य करें और केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियों एवं राज्य़ की कांग्रेस सरकार की नाकामियों को जन-जन तक पहुंचाए। अब समय एकजुट होकर विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कार्य करने का है। हमारा लक्ष्य़ छत्तीसगढ़ में भाजपा को भारी बहुमत के साथ सत्ता में लाना है, साथ ही गरियाबंद जिला के दोनों विधानसभा सीट में जीत दर्ज कर भाजपा की झोली में लाना है। उक्त़ बातें भाजपा जिला संगठन प्रभारी लक्ष्मी वर्मा एवं सह-प्रभारी किशोर महानंद ने गरियाबंद में शुक्रवार को आयोजित भारतीय जनता पार्टी जिला पदाधिकारी की बैठक में कही।

भाजपा जिला पदाधिकारी की बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला संगठन प्रभारी लक्ष्मी वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्य़क्ति तक पहुंचाने का कार्य प्रत्येक कार्यकर्ताओं को करना है। कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की नींव है, अगर नींव मजबूत होगी तो पार्टी अपने आप ही मजबूत होगी, इसलिए हम सभी को एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करना है। उन्होंने राज्य़ की कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह झूठ बोलकर सत्ता में आई है, इन्होंने चुनावी घोषणा पत्र में कई लोक-लुभावनें वायदे किए थे, जो कि अब तक पूरे नहीं हो पाए हैं। इन चार वर्षों में कांग्रेस सरकार की कथनी और करनी का अंतर राज्य़ की जनता ने देख लिया है। कहा कि प्रदेश में दुष्क़़र्म एवं महिलाओं पर अत्याचार बढ़ गए हैं। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा कार्यकर्ताओं से आव्हान किया अब समय बहुत कम है, इसलिए हम सभी संगठित होकर पार्टी हित में कार्य करें।

प्रदेश में राजनीतिक करवट बदल रही, कार्यकर्ता चुनावी तैयारी में हो जाएं सक्रिय- किशोर महानंद

भाजपा जिला पदाधिकारी की बैठक में सह-संगठन प्रभारी किशोर महानंद भाजपा पदाधिकारियों से रूबरू होते हुए संगठनात्म़क कार्यों तथा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश में राजनीतिक करवट बदल रही हैं। वातावरण भी बदल रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि वे अब चुनावी तैयारी में सक्रियता से जुट जाएं। कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। पार्टी ने जिस विश्वास और भरोसे के साथ जो जिम्मेदारी हमें सौंपी है, उसे बखूबी से निर्वहन करना है। उन्होंने राज्य़ की कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया कि इन्होंने सभी वर्गों को सिर्फ ठगने का काम किया है। इन चार वर्षों में शांत छत्तीसगढ़ अशांत हो चुका है। आज प्रदेश में अपराध बढ़ रहे हैं, भय का वातावरण बना हुआ है। विकास कार्य पूरे ठप हो गए हैं। कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार के खिलाफ आमजनता में जबरदस्त नाराजगी व्याप्त है। अब हमें राज्य सरकार की विफलताओं को लेकर घर-घर जाना है और आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकना है।

इस दौरान भाजपा पि.व. मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंदूलाल साहू, पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन सिंह मांझी, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश साहू, पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉ. श्वेता शर्मा, वरिष्ठ नेता बलदेव सिंह हुंदल, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. रामकुमार साहू, भागीरथी मांझी, जिला महामंत्री पुनीत राम सिन्हा, पूर्व महामंत्री मुरलीधर सिन्हा, राहुल सेन, कुंजबिहारी बेहरा, योगेश शर्मा, छत्तर सिंह ठाकुर, चिरंजीव देवांगन, राधेश्याम सोनवानी, सागर मयाणी, मंडल अध्यक्षद्वय कमल सिन्हा, प्यारेलाल सोनकर, सुरेन्द्र सोनटेके, दुलार सिन्हा, गुरुनारायण तिवारी, लुद्रास साहू, सीताराम यादव, सोम प्रकाश साहू, लालिमा ठाकुर, महिला मोर्चा अध्यक्ष अंजू नायक, परस देवांगन, बिंदु सिन्हा, बोधन नायक, मनीष हरित, पारस ठाकुर, हलमन धुर्वा, ऋतुराज शाह, रितेश यादव, मिंजुन साहू, दशरथ सिन्हा, आनंद ठाकुर, आकाश राजपूत सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

Exit mobile version