Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

भाजपा गोहरापदर की मंडल कार्यसमिति बैठक संपन्न,कार्यकर्ताओं से मिलने पहुँचे ज़िला प्रभारी एवं सहप्रभारी

✍️ छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ जिला ब्यूरो चीफ रिपोर्ट सैयद बरकत अली गरियाबंद

गोहरापदर -भारतीय जनता पार्टी मंडल गोहरापदर की कार्यसमिति बैठक मंडल अध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी के निवास कार्यालय में संपन्न हुई. बैठक में प्रमुख रूप से संगठन द्वारा चलाए जा रहे मोर आवास मोर अधिकार,अपना बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई एवं इन कार्यक्रमों को जल्द से जल्द पूर्ण करने का आग्रह किया गया.पार्टी की मजबूती के लिए विशेष चर्चा की गईं।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष,ज़िला प्रभारी लक्ष्मी वर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को आने वाले समय में और तेज़ी और मज़बूती के साथ कार्य करने की आवश्यकता है आने वाले वर्ष 2023 में हमें विधानसभा के चुनाव में जाना है इस वजह से आने वाले एक वर्ष महत्वपूर्ण है.एवं प्रदेश की जन विरोधी कांग्रेस सरकार के काले चिट्ठे को भी जनता के बीच रखना ज़रूरी है क्योंकि भूपेश सरकार प्रदेश को खोखला करने में लगी हुई है

भाजपा प्रदेश मंत्री एवं ज़िला सहप्रभारी ने कहा कि हम वर्तमान में संगठन के विभिन्न कार्यों को बड़े तेज़ी से कर रहे हैं परंतु इससे भी तेज गति से हमें कार्य करने की ज़रूरत है भाजपा के एक कार्यकर्ता सौ कार्यकर्ताओं के बराबर है और हमें अपनी क्षमता का भरपूर उपयोग आने वाले विधानसभा चुनाव मे करना है,सभी कार्यकर्ता अपने अपने बूथ मे डटे रहे और केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुँचाये साथ ही प्रदेश की कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों को आमजन को बतलायें।

बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन सिंह माँझी,ज़िलाध्यक्ष राजेश साहू,अजजा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हलमन सिंह ध्रुवा,किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बोधनराम नायक,भाजयुमो जिलाध्यक्ष डाँ.योगीराज माखन कश्यप,अजजामोर्चा ज़िला महामंत्री चैनसिंह कश्यप,पि.व.मोर्चा जिला उपाध्यक्ष केनुराम यादव,महामंत्री व्दय तानसिंह मांझी,मोहित यादव,शोभित ध्रुवा,जय अवस्थी,लम्बोदर साहू,ठेलुराम कश्यप,महेंद्र सोमवंशी,प्रेमसिंह माँझी,विनीता यादव,दीपक सागर,प्रकाश कश्यप,गणेश नागेश,खुदेश्वर यादव,पदमन नागेश,वरुण नायक,दीपक मिश्रा,सुरेंद्र राजपूत,तुलसी सेन,हेमराज माँझी सहित कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Exit mobile version