Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

भाजपाइयों ने चलाया सेवा पखवाड़ा के तहत स्वच्छता अभियान

भाजपाइयों ने चलाया सेवा पखवाड़ा के तहत स्वच्छता अभियान

पाटन – भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व के आवाह्न पर पूरे देश भर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर गांधी जंयती तक सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाई जा रही है इसी तारतम्य में भाजपा मध्य पाटन मण्डल द्वारा एसडीएम(SDM) कार्यालय के पास स्वच्छता अभियान चला कर साफ सफाई कर छत्तीसगढ़ महतारी व छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद मिनी माता जी की मूर्ति पर माल्यापर्ण किया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष जीतेन्द्र वर्मा,अनुसूचित जाति मोर्चा जिला महामंत्री हरप्रसाद आडिल,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष उपासना चन्द्राकर,मध्य पाटन मण्डल महामंत्री हरिशंकर साहू,नेता प्रतिपक्ष योगेश निक्की भाले,पिछड़ा वर्ग मोर्चा मण्डल अध्यक्ष दिलीप साहू,होरीलाल देवांगन,दामोदर चक्रधारी,छबिश्याम देवांगन,बाबा वर्मा,केशव बंछोर,सोनू यादव,सागर सोनी,मिलन देवांगन, केवल देवांगन,कोमल यादव सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Exit mobile version