मोतीपुर के लीलाज् पब्लिक स्कूल में मनाया गया फाउंडेशन डे सेलिब्रेशन
पाटन।।मोतीपुर में स्थित लीला देवी समूह के विभिन्न संस्थानों लीलाज् पब्लिक स्कूल, लीला देवी कॉलेज ऑफ नर्सिंग, फार्मेसी व एजुकेशन, लुवि स्किल द्वारा कोविड काल के दो वर्षों उपरांत भव्य फाउंडेशन डे “वंदे” सेलिब्रेशन का आयोजन हुआ। इस आयोजन में स्कूल व सभी महाविद्यालयीन छात्र छात्राओं द्वारा रंगारंग भव्य प्रस्तुतियां हूं।
इस अवसर पर विशेष अतिथि श्री राजीव गुप्ता, अध्यक्ष : छत्तीसगढ़ अशासकीय स्कूल परिषद व श्री महेंद्र चौबेअध्यक्ष : छत्तीसगढ़ अशासकीय नर्सिंग महाविद्यालय परिषद की विशेज उपस्थिति ने सभी का हौसला बढ़ाया।
लीला देवी समूह राज्य व पूरे देश जाना माना शिक्षा समूह है, जिसने अनेक सामाजिक, व्यक्तित्व निर्माण व शैक्छिन संस्थाओं की आधार शिलाएं रखीं व युवाओं के हितों को पोषित व पल्लवित करने में महती भूमिका निभाई। संस्थान ने अपने भिन्न अनुषांगिक संगठनों द्वारा देश के दस से अधिक राज्यों में स्किल डेवलपमेंट, ऑनलाइन एजुकेशन, संस्कृति, स्कूल, नर्सिंग, फार्मेसी, टीचर्स ट्रेनिंग, औद्योगिक विकास जैसे अनेक विषयों को बेहतर गति देने का काम किया।
इस अवसर पर संस्थान की निर्देशिका श्रीमती अर्चना मिश्रा ने सभी छात्र छात्राओं पालकों व विशेष अतिथियों का विशेष आभार व्यक्त किया व सभी को नववर्ष की मंगल कामनाएं भी प्रेषित की. इस अवसर पर संस्थान के मुख्य कार्य पालन अधिकारी श्री संतोष मिश्रा ने उपस्थित स्कूल कॉलेज के सभी सदस्यों, शिक्छकों, मैनेजमेंट टीम व सहोदर संस्थानों जैसे फॉर्मेक सॉफ्टवेयर लिमिटेड व सिंकोमिंट्स सोलुशंस लिमिटेड के पदाधिकारियों व विभिन्न राज्य प्रमुखों को उनके अदभुत सहयोग हेतु विशेष प्रशंशित किया।
