Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

भरी बरसात में रानीतराई सुखा नहीं मिल रहा है पीने का पानी

रानीतराई /पाटन ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले गांव रानीतराई में पानी की किल्लत 6दिनों से है नल बंद आपूर्ति बाधित

आपको बता दे कि ऐसा ग्रामीणों का कहना है  जानकारी देते हुए ग्रामीणों ने बताया कि 6 दिन से पानी टंकी से पानी का सफलाई बंद  है मोटर खराब होने की जानकारी सामने आई है वही अभी  जल की आपूर्ति डायरेक्टर मोटर एवं पानी टंकी से किया जाता है।

लेकिन जहां पानी टंकी से पानी सप्लाई किया जा रहा है वहां का मोटर 6 दिन से बंद है लोगों ने बताया कि पानी का टैंकर भी ग्राम पंचायत के द्वारा व्यवस्था किया गया है लेकिन समय पर पानी लोगों तक नहीं पहुंच पा रहा है कहीं-कहीं टैंकर के आते आते पानी भी टैंकर से खत्म होने की जानकारी सामने आता है  लोगों का कहना है भरी बरसात में इस तरह जल का संकट रानीतराई में मंडरा रहा है ,उचित कदम नहीं उठाया गया तो आने वाले समय में जल संकट विकराल रूप ले सकता है।

ग्राम  पंचायत रानीतराई के सरपंच निर्मल जैन ने बताया कि पानी टंकी का मोटर खराब होने से जलापूर्ति बाधित हो गया था समय-समय पर टैंकर भी वार्डों में भेजा या गया था अब मोटर बन गया है  कल से निरंतर लोगों को पानी मिलेगा।

Exit mobile version