Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

भरत वर्मा ने विश्वकर्मा पूजा पर अपने मिस्त्री एवं मजदूरों को बांटे टिफिन

अम्लेश्वर: पाटन ब्लॉक में आज दिन भर विश्वकर्मा पूजा की उत्साह देखने को मिला वही विश्वकर्मा पूजा के शुभ अवसर पर ठेकेदारों द्वारा अपने मिस्त्री एवं मजदूरों का को उपहार स्वरूप मिठाई, कपड़ा, टिफिन इत्यादि देकर मजदूर भाइयों को सम्मानित किया गया इसी क्रम में भरत वर्मा बिल्डिंग ठेकेदार के द्वारा अपने निवास स्थान पर विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया गया।

जहां अपने मिस्त्री एवं मजदूरों को टिफिन बॉक्स देकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर प्रमुख रूप से बटग के सरपंच प्रतिनिधि अरविंद चौबे जी एवं ठेकेदार भारत वर्मा मौजूद रहे इस अवसर पर जितेंद्र यादव ,दिनेश यादव ,वीरू यादव, गुड्डे ठाकुर ,बाबा यादव ,विक्रम, जय, पवन यादव उपस्थित रहे।

Exit mobile version