Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

भतीजे ने चाची पर किया प्राणघातक वार, आई गंभीर चोंट

रायपुर : पुलिस ने यह बताया की प्रार्थी महेश कोडवानी पिता दीपक कोडवानी उम्र 27 साल डा0 वाधवानी नर्सिंग होम के पीछे दुर्गा मंदिर के पास कटोरा तालाब रायपुर। प्रार्थी ने थाना सिविल लाईन रायपुर मे रिपोर्ट दर्ज कराया कि देर रात उसका चचेरा भाई करण कोडवानी पारिवारिक विवाद को लेकर उसके घर के अंदर घुसकर मारपीट कर रहा था।



जानकारी के मुताबिक बीच बचाव करने आई प्रार्थी की मां डाली कोडवानी को आरोपी करण कोडवानी ने अपने पास रखे सब्जी काटने के चाकू से हत्या करने की नियत से गले मे वार किया है जिसे डाली कोडवानी द्वारा अपना बचाव करते वक्त पर हाथ का नस काट दिया प्रार्थी को गंभीर चोट आई है। आरोपी ने उसी चाकू से खुद के गले मे वार कर स्वंय को भी चोट पहुंचाया है, प्रार्थी कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 218/2022 धारा 458, 307 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है। आरोपी को तत्काल पुलिस अभिरक्षा मे लेकर पुछताछ कि जा रही है।

Exit mobile version