Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

भगवान विश्वकर्मा का प्राण प्रतिष्ठा 17 सितंबर को कौही मंदिर में

रानीतराई: पाटन ब्लॉक अंतर्गत आनंद मठ मंदिर कौही में झेरिया लोहार समाज रानीतराई परिक्षेत्र के तत्वधान में 17 सितंबर को विश्वकर्मा जयंती के शुभ अवसर पर विश्वकर्मा समाज के मंदिर में भगवान विश्वकर्मा का प्राण प्रतिष्ठा एवं जयंती का आयोजन किया गया है। जिसकी  तैयारी पूर्णता  की ओर है मंदिर का रंग रोंगन किया जा रहा है।

इस अवसर पर समाज के प्रमुख अध्यक्ष श्री आनंद विश्वकर्मा जी ,उपाध्यक्ष भूखन लाल विश्वकर्मा जी, सचिव खिलावन विश्वकर्मा जी ,कोषाध्यक्ष संतराम विश्वकर्मा जी, संरक्षक विजय विश्वकर्मा जी, संदेशवाहक दिल हरण विश्वकर्मा जी प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।

समाज के पंच गण श्री मनु विश्वकर्मा जी ,विजय नाथ विश्वकर्मा जी, प्रताप विश्वकर्मा जी ,हेमंत विश्वकर्मा जी, रामकृष्ण विश्वकर्मा जी ,तुकाराम विश्वकर्मा जी, नारायण विश्वकर्मा जी सहित रानीतराई  परिक्षेत्र के लोहार समाज के सामाजिक बंधु  समारोह में शामिल होंगे उक्त जानकारी समाज के युवा साथी भुनेश्वर विश्वकर्मा ने दी है।

Exit mobile version