Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

*भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा की आप सब को ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं – शिव वर्मा*

*राजनांदगांव।* भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा  के जिला अध्यक्ष शिव वर्मा ने बताया कि भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा का बहुत महत्व है। उड़ीसा के पुरी में स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर भारत के चार धामों में से एक है. यहां हर साल भव्य रथ यात्रा का आयोजन किया जाता है जगन्नाथ मंदिर में भगवान जगन्नाथ विराजमान हैं, जो भगवान विष्णु के अवतार श्री कृष्ण के रूप ही माने जाते हैं. जगन्नाथ का अर्थ है जग का नाथ। इस रथ यात्रा की शुरुआत हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि से होती है और शुक्ल पक्ष के 11वें दिन भगवान जगन्नाथ जी की वापसी के साथ इस यात्रा का समापन होता है. इस रथ यात्रा में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है . इस रथ यात्रा में शामिल होने होने देश-विदेश से लोग आते हैं. ऐसी मान्यता है कि रथ यात्रा में शामिल होने से व्यक्ति के जीवन से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं और उसके जीवन में खुशियों आगमन होता है।
श्री वर्मा ने आगे बताया कि उड़ीसा के पूरी में स्थित जगन्नाथ जी का मंदिर समस्त दुनिया में प्रसिद्ध है यह मंदिर हिन्दुओं के चारों धाम के तीर्थ में से एक है. कहते है मरने से पहले हर हिन्दू को चारों धाम की यात्रा करनी चाहिए, इससे मोक्ष की प्राप्ति होती है जगन्नाथ में भगवान विष्णु के अवतार कृष्ण का मंदिर है, जो बहुत विशाल और कई सालों पुराना है इस मंदिर में लाखों भक्त हर साल दर्शन के लिए जाते है. इस जगह का एक मुख्य आकर्षण जगन्नाथ पूरी की रथ यात्रा भी है यह रथ यात्रा किसी त्यौहार से कम नहीं होती है, इसे पूरी के अलावा देश व विदेश के कई हिस्सों में भी निकाली जाती है।

राजनांदगांव से दीपक साहू की रिपोर्ट

Exit mobile version