पाटन ब्लॉक के ग्राम पंचायत दैमार में भक्त माता कर्मा जयंती 3 अप्रैल को मनाया जाएगा आपको बता दें कार्यक्रम सुबह 11:00 बजे कलश यात्रा से शुरू होकर भक्त माता कर्मा कृष्ण मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रसाद एवं खिचड़ी भोग का वितरण किया जाएगा ।
कार्यक्रम मे भक्त माता कर्मा नाटक मुंहभट्ठा पथरिया की अनुपम प्रस्तुति होगी।
तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत एवं उद्बोधन होगा
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री जी के osd माननीय आशीष वर्मा जी
कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय दिनेश साहू जी अध्यक्ष तहसील साहू संघ पाटन
विशिष्ट अतिथि माननीय अश्वनी साहू जी अध्यक्ष कृषि उपज मंडी दुर्ग
विशेष अतिथि माननीय खेमलाल साहू जी अध्यक्ष महासचिव तहसील साहू संघ पाटन ,माननीय हरिशंकर साहू जी अध्यक्ष परीक्षेत्रीय साहू आसनारा, माननीय श्रीमती पूर्णिमा ईश्वर वर्मा जी सरपंच ग्राम पंचायत दैमार की गरिमामई उपस्थिति रहेगी
उक्त जानकारी स्थानीय साहू समाज दैमार के अध्यक्ष श्री सालिक राम साहू ने दी
