Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

भक्त माता कर्मा के सिद्धांतों पर चलकर समाज को आगे बढ़ाएं…अशोक साहू

*भक्त माता कर्मा के सिद्धांतों पर चलकर समाज को आगे बढ़ाएं…अशोक साहू*

बोरेंदा में कर्मा जयंती का आयोजन!

रानीतराई।पाटन विधानसभा के ग्राम बोरेंदा में स्थानीय साहू समाज के तत्वाधान में भक्त माता कर्मा जी की जयंती मनाया गया।कर्मा मंदिर प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में 12 बजे सुबह मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई जो ग्राम भ्रमण कर कार्यक्रम स्थल पहुंच कर माता कर्मा की पूजा अर्चना किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि अशोक साहू उपाध्यक्ष ज़िप दुर्ग,दिनेश साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ पाटन, अध्यक्षता डुलेश्वर साहू अध्यक्ष परीक्षेत्रीय साहू संघ तेलीगुंडरा,विशेष अतिथि डॉ यशवंत साहू,गज्जू सिंह साहू,सुश्री योगेश्वरी साहू सदस्य जप पाटन,कमलेश वर्मा सरपंच,नरेंद्र साहू उपसरपंच की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
अशोक साहू उपाध्यक्ष ज़िप ने माता कर्मा को भक्ति एवं आस्था का प्रतीक बतलाते हुए समाज को एक भाई चारे से आगे बढ़ाने की जरूरत बतलाया।हम सबको नशापान,सामाजिक वैमनस्यता से दूर रहकर कुल वंश को संस्कार की शिक्षा देकर समाज को आगे बढ़ाना है।
सभी अतिथियों ने भक्त माता कर्मा जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए भक्त और प्रभु के अथाह प्रेम की महत्ता बताए हुए संसार में नारी जाति की भक्ति को बताया गया।वही 16 और 17 अप्रैल को तहसील साहू संघ पाटन के आयोजित विशाल कर्मा जयंती व आदर्श विवाह की जानकारी देते हुए शामिल होने आह्वान किया गया।

कार्यक्रम में मुकेश साहू, लीना साहू पूर्व सरपंच,मन्नू साहू,भूषण साहू,देवेन्द्र साहू,अश्वनी साहू,खिलावन साहू,महेंद्र साहू, सोमण साहू,जितेंद्र साहू,गीता साहू, रमा साहू, केंवरा साहू,खिलेश्वरी साहू,परमानंद साहू,मन्नू साहू, होमसिंग साहू,नरेश साहू सहित साहू समाज एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे ।

Exit mobile version