Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

भंसुली(के)में कर्मा जयंती समारोह का भव्य आयोजन

*भंसुली(के)में कर्मा जयंती समारोह का भव्य आयोजन*

_जिप उपाध्यक्ष अशोक साहू,सभापति दिनेश साहू एवं अन्य सामाजिक पदाधिकारी हुए शामिल_

रानीतराई। पाटन विधानसभा के ग्राम भनसुली (के) में स्थानीय साहू समाज के द्वारा संत माता कर्मा की 1006 वीं जयंती समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि अशोक साहू उपाध्यक्ष ज़िप दुर्ग, अध्यक्षता दिनेश साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ पाटन,विशेष अतिथि दिनेश साहू सभापति जप,गंगादीन साहू जिला प्रतिनिधि,सरिता साहू उपाध्यक्ष,दूलेश्वर साहू अध्यक्ष परीक्षेत्र साहू समाज,चांदनी साहू, डॉ यशवंत साहू, डॉ डी एल साहू,गोपाल साहू,पुरन साहू,रामनारायण साहू,गजाधर साहू,दीनदयाल साहू,सत्य स्वरूप दास साहेब,तुलसी डहरिया सरपंच रहे।

कर्मा मंदिर परिसर में माता कर्मा की पूजा अर्चना कर जयकारा एवं बाजे गाजे के साथ भव्य 200 कलश यात्रा गांव भ्रमण करते हुए समारोह स्थल पहुंचे।दोपहर में महा प्रसादी भोज पूरे सामाजिक बंधु ने एक जगह ग्रहण किए।
इस अवसर पर सामाजिक बच्चे एवं महिलाओं ने अपनी प्रतिभाएं कला एवं खेल की प्रस्तुति दिए।दानदाता देवनतीन साहू का सम्मान किया गया।प्रत्येक साहू परिवारों को माता कर्मा का तैलचित्र समर्पित किया गया।
सभी अतिथियों ने संत माता कर्मा की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए समाज को एकजुटता एवं समरसता बना कर रखने का संदेश दिए।तहसील कर्मा जयंती एवं सामूहिक आदर्श विवाह में अपने ईष्ट मित्रों सहित कार्यक्रम में शामिल होकर तन मन से सहयोग कर आयोजन को सफल बनाएं।
कार्यक्रम का संचालन दिनेश साहू एवं आभार महेंद्र साहू ने किया।
इस अवसर पर डॉ के के साहू,महेश साहू,कमलेश साहू,गैंद लाल डहरिया,विनोद साहू,देवेन्द्र मंडल,किशोर साहू,महेंद्र साहू,पवन साहू,मंथिर साहू,भानु साहू,यशवंत साहू,श्रवण साहू,टीका साहू,पेमू साहू, मनहोरी साहू,कल्याण साहू, पीलू साहू,धनश्याम साहू,महिप साहू,उमाशंकर साहू,मधु साहू,देवकी साहू,गोमती साहू पूर्व सरपंच,गीता साहू,मालती साहू, डॉ राजेश साहू,मानसिंह साहू,राजेश हिरवानी सहित सामाजिक पदाधिकारी ग्रामीण जन सम्मिलित हुए।

Exit mobile version