Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

बड़ी खबर; शिवजी के त्रिनेत्र में चिपक रहा सिक्का, शिव महिमा देखने भक्तों की लगी ‘लंबी कतार’

गरियाबंद जिले के छुरा ब्लाक क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत सरकडा में शिवजी के त्रिनेत्र में चिपक रहा सिक्का , दर्शन करने भक्तों की लगी लंबी कतार

विक्रम नागेश गरियाबंद; गरियाबंद छुरा ब्लाक क्षेत्र ग्राम पंचायत सरकडा में शिवजी की महिमा देखने को मिली जहां शिवजी के माथे पर आई चुम्बकत्व शक्ति से चिपकने लगा था सिक्का जिसे देखने शिव भक्तों की लंबी कतार लग गई। भगवान भोलेनाथ की महिमा को कौन नही जानता ,अपने भक्तों को समय समय पर अपना कृपा बरसाते रहते है आज ऐसे ही कृपा ग्राम सरकड़ा में विराजमान भोलेनाथ अपने भक्तों को अपना महिमा दिखा रहे हैं ।



जिला गरियाबंद के छूरा ब्लाक के अंतर्गत आनेवाले ग्राम सरकड़ा गांव में आज सुबह से ही भगवान भोलेनाथ अपने भक्तों द्वारा शीश में चढ़ाए सिक्कों को अपने त्रिनेत्र में चिपका ले रहे हैं ।आज सुबह कुछ भक्तों द्वारा शिवजी के माथे पर सिक्का चढ़ाए , सिक्का को शिवजी के माथे पर रखते ही खिसकर आपेआप ही भगवान के तीसरा नेत्र और माथे पर चिपक गया लोगों में इस बात का पता चलने कौतूहल मच गया और सभी भगवान के माथेपर सिक्का रखने का प्रयोग करते नजर आए और अपना विश्वास भगवान में लगाते गए ।



जब इसकी जानकारी पाण्डुका थाना प्रभारी भूषण चन्द्राकर जी को हुआ तो उन्होंने भी शंकावश सिक्का माथे पर लगाकर देखा तब उनको भी विश्वास हुआ कि कोई शक्ति है जिसके कारण सिक्का सिर्फ माथे पर ही चिपक रहा है । गौरतलब है कि सिक्का सिर्फ माथे पर जहां तीसरा नेत्र की जगह ही सिक्का चिपक रहा है ।वैज्ञानिक दृष्टिकोण जो भी हो ,पर लोगों की श्रद्धा शिवजी के ऊपर है।

Exit mobile version