Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

ब्रेकिंग- सड़क पार कर रहे 10 वर्षीय बच्चे को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, इलाज के लिए रायपुर रेफर

✍️ छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ कॉम जिला प्रमुख रिपोर्ट सैयद बरकत अली गरियाबंद

गरियाबंद। जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर कचना धुर्वा मन्दिर नेशनल हाइवे 130 के समीप स्कॉर्पियो वाहन की ठोकर से दस वर्षीय बच्चा घायल हो गया , घायल बच्चे को गरियाबंद जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार कर रायपुर रिफर किया गया है। घटना के विषय मे मिली जानकारी के अनुसार गरियाबंद से तीन किलोमीटर दूर ग्राम चिखली निवासी पुखराज निषाद अपनी पत्नी और पुत्र डिवेन्द निषाद के साथ मोटरसाइकिल से अपने परिचय की शादी में महासमुन्द जा रहा था । उसी दौरान कचना धुर्वा मन्दिर के पास पूजा करने रुका था ,तभी दस वर्षीय दिवेन्द्र सड़क पार कर अपनी माँ के पास जा रहा था उसी दौरान गरियाबंद से राजिम की ओर जा रही बुलेरो वाहन के द्वारा बच्चे को ठोकर मार फरार हो गया । घटना की जानकारी गरियाबंद सिटीकोतवाली में देते हुए घायल को जिला अस्पताल लेकर आए जहा बच्चे के सिर चेहरा और दाया हाथ मे गम्भीर चोट देखा गया , गम्भीर स्थिति को देखते हुए बच्चे को रायपुर रिफर किया गया। मिली जानकारी के अनुसार बच्चे को ठोकर मारने के बाद स्कॉर्पियो चालक अपनी वाहन को पांडुका थाने में खड़ा कर आत्मसमर्पण कर दिया है।

Exit mobile version