Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

बेलौदी में दो दिवसीय भव्य मानस गान सम्मेलन का समापन, रात्रि में हुआ लोक छाया का अयोजन

जामगांव आर:  पाटन विधानसभा अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बेलौदी के पावन धरा पर श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर जय श्रीराम एकता युवा समिति एवं समस्त ग्रामवासी बेलौदी के सहयोग से श्रीराम रूपी अमृत गाथा का संतो के श्री मुख से जन मानस तक पहुचाने के लिए दो दिवसीय भव्य मानस गान सम्मेलन का आयोजन कल 6 अप्रैल से किया गया था।

कार्यक्रम का समापन समारोह 7 अप्रैल को संपन्न हुआ। समापन में रात्रि को लोक छाया का सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ।समापन कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों ने भगवान श्रीराम लला व हनुमान जी के तेलचित्र पर गुलाल अबीर लगाकर पूजा अर्चना किया। इसके पश्चात अतिथियों का स्वागत सम्मान के साथ संबोधन भी हुआ।

कार्यक्रम के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री के विशेष कर्तव्य अधिकारी आशीष वर्मा जी शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता शंकर बघेल जी सदस्य खाद्य बीज निगम छः ग ने किया। विशेष अतिथि के रूप में देवकुमार निषाद जी सदस्य मछुवा कल्याण बोर्ड छ. ग. शासन तरुण बिजौरा जी छ. ग. शा. एवं चर्म शील्पकार बोर्ड अध्यक्ष,कविता टिकेन्द्र साहू सदस्य ज. प. पाटन कविता वर्मा सरपंच ग्रा. पं. बेलौदी, भूपेन्द्र बघेल जी (ए. ग्रेड ठेकेदार एवं बी. के. कंसट्रक्शन शामिल हुए।

इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीणों में रामाधार वर्मा जी (सरपंच प्रतिनिधि), हुकुमचंद निषाद जी, हितेश बघेल जी, जगमोहन वर्मा जी, आजाद बघेल जी, विनोद वर्मा जी सहित जय श्रीराम एकता युवा समिति के समस्त पदाधिकारीगण, सदस्यगण एवं समस्त ग्रामवासी बेलौदी मौजूद रहे।

Exit mobile version