Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

बेटियों को बचाना हम सबका कर्तव्य है- तीजन बाई

बेटियों को बचाना हम सबका कर्तव्य है- तीजन बाई

(विभिन्न क्षेत्रों में सेवा देने वाले51 महिलाओं का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया)

भिलाई:- नगर निगम भिलाई चरोदा के महापौर एवं टीम द्वारा आयोजित महिला सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित पद्मभूषण डॉ तीजन बाई ने कहा कि बेटियों से कुल की वृद्धि होती है जिसे बचाना हम सब का कर्तव्य है। समाज में बेटियों का विशेष महत्व है। द्वापर युग से लेकर कलयुग तक महिलाओं के गौरव गाथा का गुणगान किया जाता रहा है।

भिलाई चरोदा के महापौर निर्मल कोसरे ने महिलाओं का सम्मान करने अनूठा पहल किया है जिसके लिए मैं उनको बधाई और धन्यवाद देता हूं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ रश्मि भूरे ने कहा कि हम महिलाओं को एक दूसरे का सम्मान करते रहना चाहिए। हमारे देश की महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में नए कीर्तिमान रचे हैं। छत्तीसगढ़ की बहनों ने महिला स्व सहायता समूह के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने का जो प्रयास किया है वह सराहनीय है।

विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के प्रथम डीआईजी स्व. डी डी चतुर्वेदी की धर्मपत्नी श्रीमती दिनेश चतुर्वेदी, डॉ खूबचंद बघेल की प्राचार्य रीना मजूमदार ने भी महिलाओं के गौरव गान का बखान अपने वक्तव्य में किया।

इस कार्यक्रम में विभिन्न महिला स्व सहायता समूह एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाओं के द्वारा छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का स्टाल लगाया गया जिसने उपस्थित जन समूह को अपनी ओर आकर्षित किया।

उक्त सम्मेलन में 51 महिलाओं का सम्मान किया गया जिसमें प्रमुख रुप से डॉ तीजन बाई डॉ रश्मि भूरे श्रीमती दिनेश चतुर्वेदी, डॉ रीना मजूमदार, श्रीमती मीरा अनिल कुमार, डॉ स्मृति पांडे, डॉ अनीता शर्मा, श्रीमती पद्मजा सिन्हा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती रूप कुमारी सरसिहा, सुशीला डहरिया, ममता, सीमा, मितानिन बेबी ठाकुर भक्ति महिला स्व सहायता समूह, करुणा माता महिला स्व सहायता समूह, नई पहल महिला स्व सहायता समूह आदि का सम्मान किया गया।

महिला बाल विकास विभाग के द्वारा 2 गर्भवती महिलाओं का गोद भराई एवं दो बच्चों का अन्नप्राशन उपस्थित अतिथियों द्वारा किया गया।

महिलाओं ने रंगोली प्रतियोगिता, गोली चम्मच, मोमबत्ती जलाओं, जलेबी दौड़, एवं फुगड़ी में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। जिसमें प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले महिलाओं को किचन सेट का उपहार प्रदान किया गया।

स्वागत भाषण महापौर निर्मल कोसरे एवं आभार प्रदर्शन श्रीमती दीप्ति वर्मा एमआईसी सदस्य ने किया। कार्यक्रम का संचालन चंचला नायक एवं शशि मानिकपुरी ने किया।


इस अवसर पर आयुक्त कीर्तिमान सिंह राठौर, एमआईसी सदस्य श्रीमती संतोषी निषाद, श्रीमती देव कुमारी भलावी, पार्षद श्रीमती ठामेश्वरी साहू, श्रीमती सुषमा चंद्राकर, श्रीमती शारदा मदनकर, श्रीमती प्रेमलता, चंद्राकर, श्रीमती कुसुम चंद्राकर श्रीमती नंदनी जांगड़े अपर्णा दास गुप्ता, संतोष तिवारी, मनोज डहरिया, संजय यादव, टेनेद्र ठाकरे, ब्लॉक अध्यक्ष मनोज मढरिया, कुमुद मढरिया, रीना वर्मा, मधु स्वर्णकार, डॉली वर्मा, दुलारी वर्मा, विटावन वर्मा, कलिंदरी नायक, तारकेश्वरी साहू, देविका वर्मा, राम कुमार मंडावी, कुंती वर्मा, प्रेमलता मढरिया, राजेश बघेल, पप्पू चंद्राकर, बीएन राजू, अशफाक अहमद, युवराज कश्यप, मोहम्मद आमिर सहित बड़ी संख्या में महिला स्व सहायता समूह कि महिलाएं उपस्थित रहे।

Exit mobile version