बुके नहीं बुक दे,गिफ्ट नहीं तिरंगा दे।
पाटन/आपको बता दें की भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने समर्थकों से निवेदन किया है कि 10 अगस्त 2022 को मेरे जन्मदिन के अवसर पर आप सभी मित्रगणों एवं शुभचिंतकों से आग्रह है कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर मेरे जन्मदिन पर आप मुझे किसी प्रकार का गिफ्ट या बुके न दें।
अगर आप सभी को कुछ देना ही है तो बुक, कॉपी या तिरंगा झंडा दें। जिसे हम 13 से 15 अगस्त तक शान से लहरा सके एवं कॉपी, पेन और बुक को जरूरतमंद बच्चों को दे सके।
