पाटन ब्लाक के अन्तर्गत ग्राम खुड़मुडा़ मे बीते रात एक किसान के खलिहान से खुले में रखे धान की चोरी हुई खुड़मुडा मे सराधु सोनकर दो दिन पहले खेत की धान कटवाकर अपने खलिहान में रख दिया था जिसे लगभग एक ट्राली धान को अज्ञात चोरो ने बीते रात को धान को अपने बारदाने में भरकर गाड़ी मे लोड करके ले रात मे ही ले गया।
एक दो बोर धान सड़क के किनारे पड़े मिले यह घटना आम घटना हो चुकी है ग्राम खुडमुडा़ राजधानी रायपुर से लगे होने के कारण यहा अक्सर चोरीया लुटपाट होती रहती है । बिचारे गरीब किसान की सीज़न भर की मेहनत की कमाई को चोर ऐसे चोरी करके ले जा रहे इसमें पुलिस प्रशासन को जिम्मेदारीपुर्ण पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने की जरूरत है ।
