Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

बिहार से भी बत्तर होता जा रहा है “शांतिप्रिय छत्तीसगढ़” रायपुर शहर में “दौड़ा-दौड़ाकर मारा बेसहारा नाबालिग लड़की को” घोर निंदनीय घटना

CG24 NEWS :- हमारे छत्तीसगढ़ राज्य को पूरे भारत देश में “शांतिप्रिय छत्तीसगढ़” राज्य के नाम से जाना जाता है ऐसे में रायपुर गुढ़ियारी में पिछले शनिवार की रात घटी घटना छत्तीसगढ़ वासियों के लिये बहुत ही दुख दायी और चिंताजनक है शायद हमारे “शांतिप्रिय छत्तीसगढ़” राज्य भी अन्य प्रदेशों की तरह अपराध की ओर अग्रसर हो रहा है ।
आपको मालूम हो कि गुढ़ियारी-रायपुर के पहाड़ी पड़ाव में रहने वाली 16 वर्षीया नाबालिग एक किराना स्टोर में काम करती थी,कुछ दिन पहले ही उसने काम छोड़ा था, शनिवार की रात नाबालिग दुकान के पास ही थी,इस दौरान दुकान मालिक ओमप्रकाश पहुंचा और चापड़ से नाबालिग पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया,नाबालिग उससे बचने इधर-उधर भागने लगी,आरोपी ने भी उस पर दौड़ा-दौड़ाकर हमला किया और नाबालिग लड़की का चोटी पकड़कर शहर में खुलेआम घुमाया इससे नाबालिग के पैर, हाथ, गर्दन, चेहरे में गंभीर चोटें आई हैं, हमले से नाबालिग बेसुध हो गई,उसके शरीर से काफी खून बह गया,घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, घायल नाबालिग को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है,आरोपी अपने पास मिट्टी तेल का जरीकेन भी रखा था,आशंका है कि आरोपी नाबालिग को जलाने की तैयारी में भी था।
शासन को इस घटना को गंभीरता से लेना चाहिए और छत्तीसगढ़ की जो पहचान है “शांतिप्रिय छत्तीसगढ़” उस पहचान को बचाकर रखना चाहिए।
छत्तीसगढ़ वासियों को भी ऐसी घटना करने के पहले “शांतिप्रिय छत्तीसगढ़” का स्मरण करना चाहिए।

Exit mobile version