Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

बालोद : गृह मंत्री ने गुरूर पहुचकर अर्जुन हिरवानी के निधन पर दी श्रद्धांजलि

बालोद– 28 जनवरी 2022प्रदेश के लोक निर्माण, गृह, जेल, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने आज प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष श्री अर्जुन हिरवानी के निधन पर तहसील मुख्यालय गुरूर में उनके निवास स्थल पहुचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने श्री हिरवानी के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।



बालोद विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा, पूर्व विधायक श्री भैय्याराम सिन्हा ने भी दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम, एस.डी.एम. श्रीमती रश्मि वर्मा सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी व क्षेत्र के जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक आदि मौजूद थे।

Exit mobile version