Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

बालकों में 15 अप्रेल से ग्रीष्मकालीन हॉकी प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

मेजर ध्यानचंद हॉकी बाल्को नगर जिला कोरबा (छ.ग) हॉकी प्रशिक्षण शिविर 15 अप्रेल 2022 से आरंभ

कोरबा/बालको नगर में प्रति वर्ष के अनुसार इस वर्ष भी डॉक्टर अंबेडकर स्टेडियम बाल्को नगर कोरबा में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी हॉकी बालको नगर के तत्वधान में 15 अप्रेल 2022 से 15 मई 2022 तक ग्रीष्मकालीन हॉकी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाना है।



बतादे की प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी इस आयोजन में समस्त इच्छुक खेल प्रेमी डॉक्टर अंबेडकर स्टेडियम बाल्को नगर कोरबा में मेजर ध्यानचंद हॉकी बालको नगर में ग्रीष्मकालीन हॉकी प्रशिक्षण शिविर में भाग ले सकते है।



बतादे की 2018 – 2019 में भी हॉकी शिविर के माध्यम से 60 खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय एवं राष्ट्रीय स्तरीय मे 6 खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।शिविर में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद हॉकी खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा



जो भी खिलाड़ी शिविर में भाग लेना चाहते है वे आयोजक मेजर ध्यानचंद हॉकी बाल्को नगर जिला – कोरबा (छ.ग) से इस नम्बर पर संपर्क कर सकते है.9630848367, 9993309232, 6268161277.

Exit mobile version