Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

बागबाहरा के चंडी मंदिर में लाखों की चोरी, मौके पर पहुंची पुलिस और डाग स्वाक्ड की टीम

चोरी की घटना से इलाके में मचा हड़कंप, मंदिर में लगे सीसीटीवी में चोरी की पूरी वारदात हो गई है कैद ,पुलिस डाग स्वाक्ड के मदद से खोजबीन शुरू जल्द पकड़े जाएंगे आरोपी 

ब्यूरों रिपोर्ट/महासमुंद- जिले के बागबाहरा के चंडी मंदिर में चोरी की घटना हुई है। अज्ञात आरोपी ने मंदिर से लाखों के आभूषण और नगदी पर हाथ साफ किया है। सुबह मंदिर के पुजारी को चोरी के बारे में पता चला। मंदिर ट्रस्ट ने बागबाहरा पुलिस को चोरी की सूचना दी। जिसके बाद मौके पहुंची पुलिस डाग स्वाक्ड के मदद से खोजबीन शुरू की।



बता दें कि मंदिर में लगे सीसीटीवी में चोरी की पूरी वारदात कैद हो गई है। पुलिस सीसीटीवी की मदद से अब आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश में जुट गई है।



इधर चोरी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। बता दें महासमुंद जिले के बागबाहरा चंडी मंदिर लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। मंदिर को लेकर कई मान्यता है। वहीं अब चोरी की वारदात सामने आने से लोगों में जबरदस्त आक्रोश है। फिलहाल पुलिस ने जल्द ही आरोपी की गिरफ्तार का दावा किया है।

Exit mobile version