Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

बस्तर पुलिस हुई एक्शन मूड ऑन, अवैध शराब जुआ सट्टेबाजों पर हुई जबरदस्त लगातार कार्रवाई

जगदलपुर : उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार तेजी से कार्यवाही किया जा रहा है। वही बेसिक पुलिसिंग अन्तर्गत शांति व्यव-स्था हेतु लगातार ऐतिहातन कार्यवाही कर अपराध नियंत्रण की कार्यवाही एवं शाति व्यवस्था स्थापित किया जा रहा है।



18 मार्च को होली त्यौहार की मद्देनजर निर्विघ्न, शांतिपूर्ण होली के उद्देश्य से बस्तर जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को बुनियादी पुलिस हेतु निर्देश दिया गया है, जिस तारतम्य में आज उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में बस्तर पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही किया जा रहा है, जिस संबंध में आज जिला बस्तर के द्वारा निम्न कार्यवाही किया गया है।



अवैध शराब पर की कार्यवाही

होली पर्व के दौरान ही अवैध शराब की बिक्री पर कार्यवाही के उदेश्य से अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही किया जा रहा है चैकी पखनार अन्तर्गत 02 आरोपियों 1. सायतो गावडे पिता आयतु गावडे उम्र 30 निवासी ग्राम किलेपाल 2. सुनील गुप्ता पिता मदन प्रसाद गुप्ता निवासी कोडेनार के कब्जे से कुल 86 नग (पौवा, गोवा, व्हिस्किी) की मात्रा 15.5 लीटर जिनकी कीमत 10,400/-रूपये है एवं नगद राशि 2230/-रूपये नगद जप्त किया गया है।



अतिरिक्त थाना परपा अन्तर्गत 1 सटोरिए भागेश कुमार जैन पिता शांतिलाल उम्र 37 वर्ष निवासी तेतरकुटी, जगदलपुर पर सट्टा की कार्यवाही किया गया है। जिसके कब्जे से नगद 850/-रूपये 1 मोबाईल, 1 मोटर सायकल और सट्टा पर्ची बरामद कर जप्त किया है।



इसकेद्वारा अतिरिक्त थाना नगरनार अन्तर्गत 1 शराब तस्कर के कब्जे से 17 नग गोवा व्हिस्की मात्रा 3.5 लीटर बरामद कर आरोपी पिताम्बर नाग पिता पदमनाथ नाग निवासी चोकावाडा पर 34(1) आबकारी एक्ट की कार्यवाही की गई है। इसके अलावा कोतवाली थाना अन्तर्गत आम जगह पर शराब सेवन करते पाये जाने से 08 आरोपियों पर 36(च) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।

Exit mobile version