Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

बटरेल में पानी टंकी निर्माण कार्य का हुआ भूमिपूजन

बटरेल में पानी टंकी निर्माण कार्य का हुआ भूमिपूजन

जामगांव आर। दक्षिण पाटन के ग्राम बटरेल में जल जीवन मिशन अन्तर्गत पानी टंकी निर्माण कार्य का भूमिपूजन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रतिनिधि अशोक साहू उपाध्यक्ष ज़िप दुर्ग,उमाकांत चंद्राकर उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस,रूपेंद्र शुक्ला महामंत्री जिला कांग्रेस,झरना कमलेश साहू सदस्य जप पाटन,भेष आठे जोन प्रभारी,कपूर साहू सेक्टर प्रभारी की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ।

जिप उपाध्यक्ष श्री साहू एवं सभी अतिथियों ने भूपेश सरकार की जन कल्याणकारी

योजनाओं के माध्यम से प्रत्येक क्षेत्रों में हो रहे विकास कार्यों की प्रशंसा की।आज हम सबको छत्तीसगढ़िया होने का एहसास हो रहा है। क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी एवं ओएसडी आशीष वर्मा का धन्यवाद किए।

आभार सरपंच अभय ठाकुर ने किया।

इस अवसर पर रेवा साहू,कमलेश साहू, खेमीन साहू,महेंद्र साहू,गिरधारी निर्मल,सोहन साहू,धर्मेन्द्र कामडे,जयप्रकाश नेताम, डोमेश्वर साहू,विमल बोस, करण निर्मल सहित ग्रामीण जन सम्मिलित हुए।

Exit mobile version