Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

बच्चों ने पारपंरिक छत्तीसगढ़ी वेषभूषा मे हरेली का पर्व मनाया

बच्चों ने पारपंरिक छत्तीसगढ़ी वेषभूषा मे हरेली का पर्व मनाया।

कुम्हारी। उदय कान्वेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल एवं सरस्वती ज्ञान हाई स्कूल में संयुक्त रूप से शाला प्रांगण मे हरेली एवं ग्रीन डे का कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया ।इस अवसर पर स्कूल के डायरेक्टर जगभान यादव ने बच्चों को हरेली के पारंपरिक ,संस्कृति और वैज्ञानिक महत्व के बारे में बताया। इसके पश्चात प्राचार्य श्रीमती पूनम सोनकर एवं प्राचार्य रुकमणी ने बच्चों को हरेली त्यौहार का महत्व विस्तार से बताया। साथ ही साथ पर्यावरण की सुरक्षा मे पेड़ – पौधों की आवश्यकता तथा सरंक्षण विषय पर अपनी बाते रखे।

स्कूल मे विविध कार्यक्रम कराए गए जिसमे कक्षा नर्सरी से लेकर तीसरी तक के बच्चों ने भाग लिया। गीतांजली यादव एवं वंदना ने कविता प्रस्तुत की। सातवीं कक्षा की गीतांजली ,हेमलता जिज्ञासा, खिलेश्वरी और वैष्णवी ने राजकीय गीत की सुंदर प्रस्तुति दी। बच्चों द्वारा वृक्षारोपण कराया गया। स्कूली बच्चे ग्रीन ड्रेस और क्राउन पहन कर आए थे। साथ ही बच्चे अपने टिफिन में ग्रीन फ्रूट एवं व्यंजन लेकर आए थे।इस अवसर पर शिक्षिका गीतांजली कोसरे, अंजली,शाहीना, देव कुमारी ,दिशा मानिकपुरी,रिया ,रीता, किरण नेहा ,यामिनी, सोनम ,पूजा ,वंदना, उपस्थित होकर बच्चों का मार्गदर्शन तथा सहयोग दिए।

Exit mobile version