Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

बच्चों के सहसंज्ञानात्मक क्षेत्रों में विकास हेतु शाला में विभिन्न गतिविधियों का शुभारंभ

पाटन/स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षा सत्र-2022-23 के सुचारु संचालन एवम कक्षा शिक्षण के दौरान विद्यालयों में बच्चों की सह-संज्ञानात्मक विकास पर जोर देने हेतु प्रत्येक शनिवार को बस्ता रहित दिवस बैग लेस डे की अवधारणा लाई गई ।इसी तारतम्य में आज संकुल केंद्र तेलीगुंडरा में बच्चों के सहसंज्ञानात्मक क्षेत्रों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधि जैसे साहित्यिक ,सांस्कृतिक कला ,चित्रकला,शिल्पकला,सामान्य ज्ञान,स्थानीय खेल का संकुल स्तरीय आयोजन 9 जुलाई शनिवार को 9 बजे से शासकीय प्राथमिक ,माध्यमिक विद्यालय तेलीगुंडरा में किया गया।
इस कार्यक्रम में जिला प्रशासन दुर्ग की महत्वाकांक्षी योजना वन होम ,वन ट्री अभियान के अंतर्गत विद्यालय के सभी विद्यार्थियों एवम पालको को पौधा वितरण कर,अनिवार्य पर्यावरण सरंक्षण का संकल्प भी दिलाया गया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अशोक साहू जिला पंचायत उपाध्यक्ष दुर्ग ,कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री देवेंद्र कुमार चन्द्रवंशी उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन श्री दिनेश कुमार साहू जनपद सदस्य एवम सभापति जनपद पंचायत पाटन ,श्री मनीष पटेल सरपंच ग्राम पंचायत तेलीगुंडरा की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

मुख्य अतिथि अशोक साहू ने कहा की इस प्रकार के आयोजन से बच्चों की सीखने की गति में तेजी आएगी एवम सह संज्ञानात्मक क्षेत्र का विकास होगा। जनपद उपाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार चंद्रवंशी ने वन होम वन ट्री के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण पर प्रत्येक घरों में पेड़ लगाकर उनका संरक्षण करने की बात कही। जनपद पंचायत सदस्य दिनेश कुमार साहू ने सीखने के विकास में जोर दिया। ग्राम पंचायत सरपंच मनीष कुमार पटेल ने सभी बच्चो को पेड़ वितरण कर शासन की महत्वाकांक्षी योजना को बढ़ावा देने वृक्षारोपण अभियान शुरू किया जिसके तहत प्रत्येक घरों में एक पेड़ लगाने वृक्ष वितरित किया।

संकुल समन्वयक जैनेन्द्र कुमार गंजीर ने बस्ता रहित शनिवार के महत्त्व को बताते हुए सह संज्ञानात्मक क्षेत्र के विकास पर बल दिया। संकुल स्तरीय बस्ता रहित दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत प्राथमिक एवम माध्यमिक शाला तेलीगुंडरा, खर्रा,बरबसपुर के छात्र छात्राओं ने रंगोली,चित्रकला, मूर्ति कला,सहित छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल फुगड़ी, पीठाठूल , गीत,निबंध कविता,सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में भाग लिया तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया।

बस्ता रहित शनिवार आयोजन पर बच्चो का उत्साह एवम बड़ चढ़ कर हिस्सा लिया।कार्यक्रम का संचालन संकुल समन्वयक ललित कुमार बिज़ौरा एवम आभार प्रकट जैनेन्द्र कुमार गंजीर ने किया। इस कार्यक्रम में संकुल केंद्र तेलीगुंडरा के प्राचार्य सुरेंद्र कुमार गायकवाड,मधुसूदन नेवेंद्र संकुल समन्वयक ,चित्रसेन साहू अध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति ,राजाराम साहू, प्रधानपाठक एम एल वर्मा,हेमंत कुर्रे,स्वेता वर्मा, जयंत्री कपूर, लेखराम वर्मा,देवनारायण बघेल, अशोक ओझा ,उर्वशी देशमुख,ममता सोनी ,ममता साहू चुनेश्वरी यादव ,संजीव वर्मा परमानंद साहू,देवाराम मेश्राम,संजय साहू,सहित ग्रामवासी एवम पालक उपस्थित रहे।

Exit mobile version