Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

प्रेस क्लब कुम्हारी में पारिवारिक मिलन समारोह का भव्य आयोजन, गीत संगीत खेलों में बच्चों को बांटे गिफ़्ट

प्रेस क्लब कुम्हारी में पारिवारिक मिलन समारोह का भव्य आयोजन, गीत संगीत खेलों में बच्चों को बांटे गिफ़्ट

राकेश सोनकर की रिपोर्ट

कुम्हारी

 

प्रेस क्लब ऑफ कुम्हारी के प्रांगण में पत्रकारों द्वारा पारिवारिक मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया ।

इस कार्यक्रम में सभी पत्रकार सपरिवार शामिल हुए । सभी बच्चों , महिलाओं के मनोरंजन के लिए खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई

, विजेताओं को प्रेस क्लब ऑफ कुम्हारी की ओर पुरस्कार प्रदान किया गया साथ ही सम्मिलित समस्त बच्चों एवं महिलाओं को भी उपहार प्रदान किया गया ।

समारोह को रंगारंग बनाने और माहौल को खुशनुमा बनाने के क्रम में पत्रकारों द्वारा गीत भी प्रस्तुत किया गया, पश्चात सभी परिवारों की महिलाओं द्वारा स्वयं एवं परिवार का परिचय भी दिया गया।

पत्रकारों के कठिन परिश्रम और विपरीत परिस्थितियों में अपने दायित्व का निर्वहन करने के साथ परिवार के संग ऐसा मनोरंजक एवं प्रसन्नता का वातावरण विरले ही हो पाते है।

इस मनोरंजक क्षण को स्मृति पूर्ण सहेजने की कल्पना काफी लंबे समय से पत्रकारों ने की ही थी।

प्रेस क्लब अध्यक्ष ने सभी साथियों को नववर्ष की बधाई देते हुए कहा कि संगठन शक्ति का यह अनुपम उदाहरण है। साथ ही इस कार्यक्रम को प्रतिवर्ष जनवरी माह के प्रथम सप्ताह में और भी मनोरंजक और भव्यता पूर्ण आयोजित करने की परंपरा बनाने का प्रस्ताव भी रखा, जिसे सभी ने एकमत हो स्वीकार करते हुए निर्णय पारित किया।

इस पारिवारिक मिलन समारोह में देर रात तक सभी ने गीत संगीत और खेलों का आनंद लिया।

Exit mobile version