✍️जिला संवाददाता विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद
गरियाबंद-प्रेरक संस्था के परियोजना स्थाई आदिवासी आजीविका संवर्धन प्रकल्प के एक दिवसीय वन खाद्य मेला त्योहार का आयोजन किया गया संस्था निर्देशक रामगुलाल सिन्हा जी के मार्गदर्शन से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें संस्था के सहयोग व
किसान समिति सदस्यो और ग्रामीण जनो के सहयोग से किया गया जिसमें वन खाद्य मेला का आयोजन किया गया जिसमें किसान समिति के सभी महिला पुरूष शामिल रहेऔर कृषि पदार्थ कोदो, कुटकी ,माड़िया ,व रागी एवं गैर कृषि पदार्थ वन खाद्य कंदमूल ,फल जैसे
जंगल से मिलने वाली ढाई कंद ,करू कंद ,पीठ कंद , तीखुर,दसमूर,केउ, आदि करिल मसरूम व विभिन्न प्रकार के भाजी ,
बेल ,भेलवा ,टोरी ,महुआ, साल ,हर्रा,बेहड़ा ,चार, आंवला व भुईनीम के उपयोग के बारे विस्तार से जानकारी दिया
एवं किसान समिति के सदस्य सुराजलाल,सुखराम
ने भी भूइनिम करू कंद पीठ कंद का उपयोग जानकारी प्रस्तुत किया
जो कि हमारे पुराने पीढ़ी में चावल कम था तब हम कोदो कुटकी मड़िया का सेवन कर अपना गुजारा करते थे,जो आज विलुप्त हो गया है जिसे फिर से इन चिजो को अपने खान पान मे शामिल करने चर्चा किया । यह कार्यक्रम परियोजना क्षेत्र के २१ गांव मे किया जायेगा इस कार्यक्रम का संचालन श्री रामेश्वर कपिल द्वारा किया गया एवं कार्यकर्ता कु भुपेश्वरी यादव कलस्टर आजीविका फेसलीटेटर व हेमलता नेताम मोबिलाईजर उपस्थित थे
