Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

प्रेम और एकता का संदेश देते ईद ए मिलादुन्नबी पर निकला जुलूस

✍️छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ जिला ब्यूरो चीफ सैयद बरकत अली की रिपोर्ट गरियाबंद

प्रेम और एकता का संदेश देते ईद ए मिलादुन्नबी पर निकला जुलूस

देवभोग-चमन-चमन, कली-कली, अली अली अली…, इश्क मोहब्बत-इश्क मोहब्बत आला हजरत-आला हजरत…, सरकार की आमद मरहबा-आका की आमद मरहबा… की गूंज से देवभोग क्षेत्र गुंजायमान हो गया। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन यानी ईद ए मिलादुन्नबी पर रविवार को जुलूस निकाला गया। मुस्लिम समुदाय के लोग सुबह से ही जलूस में पहुंचे। जुलूस में तिरंगा और झंडे लेकर चल रहे थे। जुलूस मस्जिद से शुरू होकर देवभोग के गली चौराहा होते हुए देवभोग के हृदय स्थ्ल से गुजरा। युवाओं ने जगह-जगह रुककर मोहम्मद साहब के नारे लगाए। इस दौरान तकरीर की और मुल्क व नगर में अमन-चैन की दुआ मांगी। मोहम्मद साहिब के जन्मदिन पर उनके दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। जुलूस निकलते ही देवभोग कि वातावरण सुगंधित हो गई प्रतित हो रहा था जैसे कोई सकारात्मक ऊर्जा चारों तरफ विद्ममान हो रहा हो। देवभोग मे मुस्लिम समुदाय एकता व भाईचारे के प्रतीक माने जाते हैं। निसाहय , गरीब , निश्कत लोगों के सेवा के लिए हमेशा कदम से कदम मिलाकर चलते है। देवभोग मुस्लिम समुदाय हमेशा से क्षेत्र मे अच्छे कार्य व सेवा कार्य में हाथ बटाने के लिए मुख्य रूप से जाने जाते हैं। अमन चैन और भाईचारे के साथ क्षेत्र में हमेशा से देवभोग मे मुस्लिम समुदाय एक अनोखा संदेश के साथ क्षेत्र के लोगों के हृदय मे बसा हुआ है।

Exit mobile version