✍️जिला प्रमुख सैयद बरकत अली के साथ मैनपुर संवाददाता हेमचंद नागेश की रिपोर्ट
अमलीपदर-गरियाबंद जिला मैनपुर विकासखंड तहसील कोर्ट अमलीपदर अंतर्गत ग्राम पंचायत मुड़गेलमाल के इस वनांचल क्षेत्र में एक प्राथमिक स्वास्थ्य हॉस्पिटल संचालित है। इस स्वास्थ्य केंद्र में लगभग 10 गांव के लोगों का प्राथमिक उपचार किया जाता है। इसके अलावा आसपास के वनांचल क्षेत्र से भी मरीज यहां उपचार के लिए आते हैं लेकिन दुर्भाग्य यह है कि यहां पिछले कई साल से स्टाफ की कमी है वनांचल क्षेत्र होने के कारण जनप्रतिनिधि से लेकर शासन प्रशासन की निष्क्रियता के कारण क्षेत्र के लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।मुड़गेलमाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 10हजार की आबादी आश्रित है लेकिन इस टाइप की कमी होने के चलते मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है वनांचल का प्रमुख गांव होने के बाद भी स्वास्थ्य सुविधाओं में कमी के चलते अंचल के मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसे लेकर ना तो जनप्रतिनिधियों ने गंभीरता दिखाई और ना ही अफसरों ने इस दिशा में अब तक पहल की है।
