Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

प्रधान पाठकों का उन्मुखीकरण नींव संवर्धन कार्यक्रम संपन्न

प्रधान पाठकों का उन्मुखीकरण नींव संवर्धन कार्यक्रम संपन्न

बीआरसी भवन पाटन में विकासखंड के 88 स्कूलों के समस्त प्रधान पाठकों का एक दिवसीय नीव अधिगम संवर्धन उन्मुखीकरण संपन्न हुआ जिसमें प्रशिक्षण की शुरुआत पाटन बीआरसीसी श्री खिलावन चौपड़िया जी के मार्गदर्शन में हुआ

जिसमें सर जी के द्वारा बताया गया कि बच्चे मिट्टी के समान होते हैं और उस मिट्टी को हम जैसा आकार देना चाहे वैसी आकार हम दे सकते हैं इस प्रकार से शिक्षा के साथ जोड़ते हुए उनके द्वारा उद्बोधन दिया गया इस प्रकार समस्त प्रधान पाठकों को उनकी जिम्मेदारी का एहसास कराते हुए उनकी भूमिका पर चर्चा किया गया

यहमहत्वपूर्ण कार्य दुर्ग जिला में चल रहे नीव अधिगम संवर्धन कार्यक्रम के बारे में बताया गया इसमें मुख्य रूप से बच्चों की शिक्षण प्रक्रिया प्रधान पाठक की नेतृत्व क्षमता स्कूलों में चल रहे विभिन्न तरह के योजनाओं का क्रियान्वयन किस प्रकार किया जाना चाहिए एवं चार खडीय रूपरेखा की समझ के ऊपर मास्टर ट्रेनर्स श्री हलधर साहू जी व ओंकार मिश्रा जी के द्वारा चर्चा किया गया इसी प्रकार समस्त प्रधान पाठक अपनी अपनी सहभागिता निभाई

जिसमें विरेंद्र कुमार साहू, ताला राम साहू , प्रेमचद सोनवानी जी, राजकुमार कौशल साहू चमेली साहू केसर भू आर्य, श्रीमती जया ठाकुर , श्रीमती श्रीमती भाग्यवती चौहान, अनिल देवांगन, ओम प्रकाश साहू इस प्रकार सभी शिक्षक शिक्षिकाओं की उपस्थिति रहा इस प्रकार मास्टर ट्रेनर्स के द्वारा कार्यक्रम का समापन किया गया।

Exit mobile version