पाटन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को भाजपाइयों ने रक्तदान करके मनाया

पाटन। राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व के आव्हान एवं जिला भाजपा के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर से गांधी-शास्त्री जयंती 2 अक्टूबर तक की अवधि को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है, इसी तारतम्य में नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा मध्य पाटन, उत्तर पाटन, दक्षिण पाटन मण्डल अध्यक्ष के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पाटन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा रक्तदान किया गया। जहां 41 लोगों ने रक्तदान कर प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दिया।रक्तदान महादान के इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दुर्ग सांसद माननीय विजय बघेल जी एवं सच्चिदानंद उपासने जी मौजूद रहे।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती हर्षा चंद्राकर जी, मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहू जी, लोकमान्य चंद्राकर जी ,लालेश्वर साहू जी, नारद साहू जी ,कुणाल शर्मा जी, श्रीमती चंद्रिका साहू जी, अभिषेक सेन जी, सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक जी सहित सैकड़ों भाजयुमो के कार्यकर्ता गन उपस्थित रहे।
