Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष माननीय स्व.अर्जुन हिरवानी जी को विनम्र श्रद्धांजलि

प्रदेश साहू संघ के परम योद्धा माननीय श्री अर्जुन हिरवानी जी हम सब को छोड़कर स्वर्ग लोक को गमन हो गए

आपके सद्भावना,समरसता, सहजता, सरलता व्यक्तित्व को हम सदैव स्मरण करेंगे

🙏भावपूर्ण विनम्र श्रद्धांजलि🙏

प्रदेश साहू संघ छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित करने वाले ! साहू समाज के अर्जुन !! हम सबके प्रदेशाध्यक्ष माननीय श्री अर्जुन हिरवानी जी का आज ब्रम्ह मुहूर्त में सुबह 03 बजे स्वर्ग लोक को गमन हो गए !

माननीय अर्जुन हीरवानी जी  का यूं ही हम सबके बीच से चले जाना साहू समाज के लिए अत्यंत अपूर्णीय क्षति है !!

एक प्रदेशाध्यक्ष के रूप में आपने सामाजिक समरसता ; नशामुक्त, समाज के विकाश लिए सतत संघर्ष ; तथा धर्मांतरण के विरुद्ध जो संघर्ष का संखनाद किया था वह सदैव _सदैव स्मरण किया जाता रहेगा !!

माननीय श्री अर्जुन हीरवानी जी एक साधारण किसान परिवार में जन्म लेकर अपने प्रतिभा और परिश्रम के बल बूते पर उच्च शिक्षा प्राप्त कर शासकीय सेवा में SDO के पद पर रहते हुए भी निरंतर समाज के दिन दुखी शोषित पीड़ित भाइयों/ बहनों की सेवा में अग्रसर रहे !!

और समाज सेवा को ही प्रभु सेवा मानकर शासकीय नौकरी को त्याग कर पूरा जीवन समाज के लिए अर्पित कर दिये !!

आपका सम्पूर्ण जीवन एक कुशल प्रशासक ; संवेदनशील समाज सेवक तथा मानवीय मूल्यों के लिए समर्पित रहा है !!

आपके अचानक हम सबको छोड़ कर चले जाना निश्चित ही सम्पूर्ण समाज के लिए कभी न पूरी होने वाली कमी है !!

अंत में विधि के विधान के आगे हम सब नतमस्तक है !! माननीय अर्जुन हीरवानी जी के परिवार / उनके शुभचिंतकों के प्रति हम सबकी की संवेदना है तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ की ओर से उनके श्री चरणों में कोटि कोटि सादर शत शत नमन है ।

परम पिता परमेश्वर अपने श्रीचरणों में आपको परम धाम स्थान दें

परिवार एवम ईष्ट मित्रों को इस अपार दुख संकट को सहने की संबल प्रदान करें

टीप : आज उनके गृह ग्राम गुरुर में 01 बजे अपरान्ह को अंतिम संस्कार किया जाएगा ।

!! भावपूर्ण विनम्र श्रद्धांजलि !! ॐ शान्तिः , शान्तिः , ! शान्तिः !!

Exit mobile version