Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

प्रदेश सरकार पिछड़े वर्ग को 27% आरक्षण देने के बजाय कर रहा है धोखाधड़ी – शिव वर्मा

निगम प्रशासन सफाई ठेका मार्च में टेंडर क्यों नहीं बुलाया - शिव वर्मा

राजनांदगांव से दीपक साहू/राजनंदगांव। जिला भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष व पार्षद के प्रवक्ता शिव वर्मा प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार चुनाव के पहले अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों को 27% आरक्षण देने के लिए घोषणा किया था। वहीं दूसरी तरफ प्रदेश में सरकार बनते हैं। सरकार के मुखिया 27% आरक्षण देने से मुकर गए।

वर्मा ने कहा कि देशभर में बडीं आबादी पिछड़ा वर्ग समाज की है लेकिन पहली बार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के केंद्र की भाजपा सरकार पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक अधिकार व मान्यता देकर ओबीसी समाज को सम्मानित व अधिकार संपन्न कराने का काम किया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भी बड़ी आबादी पिछड़ा वर्ग समाज की है लेकिन राज्य सरकार पिछड़े वर्ग के लोगों से धोखाधड़ी वा वादाखिलाफी कर रही है।

श्री वर्मा ने ओबीसी समाज के सभी लोगों को एकजुट होने की अपील करते हुए आगे कहा कि जिले भर के सभी मंडल अध्यक्षों से कहा कि इस प्रदेश में ओबीसी समाज के 92 जाती हैं उन सभी छोटे-बड़े समाज के लोगों को जोड़कर केंद्र सरकार की योजनाओं को उन्हें बताएं जिस प्रकार इस देश के प्रधानमंत्री द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग समाज के लिए 27% आरक्षण साथ ही शिक्षा चिकित्सा में तथा 10% सामान्य वर्ग के अति गरीब परिवार को चिन्ह अंकित कर उन्हें भी योजना का लाभ दिलाने में सहयोग करें।

Exit mobile version