नगर पालिका परिषद कुम्हारी का नया भवन में कामकाज आज से चालू सत्यनारायण पूजा कर किया गया।

आपको बता दें नगर पालिका परिषद कुमारी प्रदेश का पहला हाईटेक पालिका है जिसका लोकार्पण प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री भूपेश बघेल जी के द्वारा किया गया है जहां प्रवेश करते ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी का मूर्ति स्थापित किया गया है तत्पश्चात भवन में प्रवेश करते ही किसानों के प्रतीक गाडा बैला का प्रतीक चिन्ह फोटो फ्रेम लगाया गया है जो आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
पालिका अध्यक्ष माननीय राजेश्वर सोनकर ने बताया कि विधानसभा के तर्ज पर सभागार बनाया गया है जिसे देखते ही आकर्षक लगता है वही इस भवन के अंदर लगभग 35 कमरे हैं सभी पार्षदों के लिए एमआईसी मेंबरों के लिए अलग-अलग बैठने की कैमरा की व्यवस्था किया गया है सभी अधिकारियों कर्मचारियों के लिए भी अलग बैठने की व्यवस्था किया गया है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से युवा नेता चैतन्य बघेल जी, मुख्यमंत्री के ओएसडी मनीष बंछोर जी ,उपाध्यक्ष के रवि कुमार जी, प्रमोद सिंह राजपूत जी, मनहरण यादव जी, थानेश पटेल जी ,युजेंद साहू जी , किशोर सोनकर जी ,जानकी ध्रुव जी ,नीतू रावते जी, कुमारी बाई निषाद जी , राकेश कुर्रे जी ,प्रतिनिधि शीश बंसल जी ,एल्डरमैन अशोक साहू जी ,मीडिया प्रभारी लेख राम साहू जी सहित सभी पार्षद गण अधिकारी कर्मचारी गण एवं नगर पालिका कुम्हारी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जितेंद्र कुशवाहा जी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
