Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा,भारी बरसात में भी कम नहि हुए हौसले

✍️जिला संवाददाता विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद 

गरियाबंद-भारी बारिश में भी कम नहीं हुआ देश प्रेम का जज्बा, भीगते हुए पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने निकाली तिरंगा यात्रा 75वें स्वतंत्रता दिवस को अमृत महोत्सव (Amrit Mahotsav) के तौर पर मनाया जा रहा है . अमृत महोत्सव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 09 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान की घोषणा की है. इस अभियान को सफल बनाने पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल आज गारियाबंद पहुँचे

इनके साथ नगर पालिका अध्यक्ष सहित सैकड़ों के तादाद में भाजपा कार्यकर्ता भारी बरसात में सड़क पर तिरंगा यात्रा पर निकल पड़े यह यात्रा तिरंगा चौक होते हुए बाजर से चण्डी चौक से गौरव पथ होते हुए भूतेश्वर नाथ पहुँचे जहां उन्होंने प्रदेश की खुशहाली की कामना की भूतेश्वर भगवान से, उन्होंने आव्हान किया कि प्रत्येक नागरिक अपने घरों में तिरंगा फहराए और गरिमामय उत्सव मनाए। उनके साथ तिरंगा यात्रा में स्थानीय भाजपा नेता भी मौजूद थे।

घर के सबसे छोटे सदस्य से तिरंगा फहराए- बृजमोहन अग्रवाल

इस अवसर श्री अग्रवाल ने बताया कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम 9 अगस्त से 15 अगस्त तक चलेगा। देशभक्ति भावना के लिए वातावरण हम सबको निर्मित करने की जरूरत है। उन्होंने कहा भारत देश के आज़ादी के दीवानो ने इस देश के लिए अपना सब कुछ न्योछावार कर दिया, पूरे देश में आज़ादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर 75 साल पूरा होने पर इस देश में नवनिर्माण के लिए और हमारी नयी पीढ़ी में देश भक्ति की भावना जागृत करने के लिए पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जे॰पी॰ नड्डा जी के अव्हान पर तिरंगा यात्रा निकाल कर सबसे अव्हान कर रहे है की आप सभी हर घर में तिरंगा फहरायें और घर का जो सबसे छोटा सदस्य है उसके माध्यम से तिरंगा फहराए जिससे उसके मन में देशभक्ति के भावना बलवती हो और यह देश फिर से विश्व गुरु बने

इस तिरंगा यात्रा में भाजपा के जिला अध्यक्ष राजेश साहू, महामंत्री अनिल चंद्राकर, नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन, उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनटेके, आशीष शर्मा बलदेवसिंह हुंदल, घनश्याम सिन्हा,, अनूप भोंसले,पारस ठाकुर मिलेश्वरी साहू, पुष्पा साहू, मंडल अध्यक्ष छुरा पीलूराम यादव, धनंजय नेताम, , फारुख चौधरी, राधेश्याम सोनवानी, रिजवान मेमन, , रितेश यादव, प्रीति गनवीर, जमुना गजभिए, अर्चना उपाध्याय, चंपेश्वरगिरी गोस्वामी, रमेश सिन्हा, विनोद नेताम, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष आनंदठाकुर, ट्विंकल डोंगरे, लेखराज नाग, नोखे यादव, कुंदन रामटेके, अविनाश कुटारे, राजेश निर्मलकर, जोगन यादव, राघवेंद्र बाम्बोडे, अविनाश दीवान, शिवांश त्रिपाठी, सागर सिन्हा, अजय डोंगरे, खामेश ध्रुव, किशन साहू, शत्तु निषाद, ऋषि निषाद सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Exit mobile version