पाटन: शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला तेली गुंडरा के स्थापना के 60 साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हीरक जयंती के खुशी में इस विद्यालय में 1962-63 में अध्ययनरत रहे पूर्व विद्यार्थियों एवम शिक्षको का सम्मान समारोह का आयोजन दिनांक 15 अक्टूबर शनिवार को शाला परिसर में आयोजित किया गया । जहां पूर्व छात्रों का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय अशोक साहू जी जिला पंचायत उपाध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग, अध्यक्षता माननीय देवेन्द्र चंद्रवंशी जनपद उपाध्यक्ष पाटन, विशेष अतिथि माननीय दिनेश साहू जी सभापति जनपद पंचायत पाटन, विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री जगदल्ले जी , माननीय मनीष पटेल जी सरपंच ग्राम पंचायत तेलीगुंडरा के उपस्थिति में संपन्न हुआ है।
कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए संकुल समन्वयक जैनेन्द्र कुमार गंजीर ने बताया की 60 वां वर्ष पूर्व होने के उपलक्ष्य में हीरक जयंती समारोह का आयोजन किया गया जो शाला के लिए गर्व की बात है। 1962/63 में अध्ययनरत रहे छात्रों को निमंत्रण देकर बुलाया गया जिसका आज सम्मान किया गया सभी पूर्व छात्रों ने अपने अनुभव को सम्मान समारोह में साझा किया एवं अपने गुरुजनों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।
