Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

पुडुचेरी के मुख्यमंत्री को ‘राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव’ में शामिल होने दिया आमंत्रण

छत्तीसगढ़-24-न्यूज़” संतोष देवांगन

रायपुर- पुडुचेरी के मुख्यमंत्री थिरू एन रंगास्वामी को आज छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं सिहावा विधायक डॉ. लक्ष्मी धु्रव के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से गए प्रतिनिधि मंडल ने राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने का आमंत्रण दिया।

विधायक डॉ. लक्ष्मी धु्रव ने मुख्यमंत्री एवं पुडुचेरी के प्रशासकि अधिकारियों से छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा रायपुर में 28 से 30 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के उद्देश्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी और कहा कि छत्तीसगढ़ सहित देश के सभी राज्यों की आदिवासी संस्कृति को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आदिवासी संस्कृति को विश्व पटल पर लाने के प्रयासों के बारे में भी जानकारी दी। छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि मंडल ने पुडुचेरी के मुख्यमंत्री से राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सांस्कृतिक दलों को रायपुर भेजने का भी आग्रह किया।

छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से पुडुचेरी गए प्रतिनिधि मंडल में धरसींवा की विधायक श्रीमती अनिता शर्मा, संचालक पशुपालन श्रीमती चंदन त्रिपाठी, संयुक्त कलेक्टर श्री ऋषिकेश तिवारी, आदिम जाति कल्याण विभाग की सहायक आयुक्त डॉ. रेशमा खान शामिल थीं।

Exit mobile version