Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

पीड़ित महिला की शिकायत पर CM ने किया CMO को सस्पेंड

सरगुजा :  शशिकला ने गरीबी रेखा से नाम कटाने की CM बघेल से शिकायत की और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने कुसमी के नगर पंचायत CMO को सस्पेंड करने के लिए दिए निर्देश ।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कुसमी पहुंचे है। वहां के सुरक्षा घेरे से निकलकर लोगों के बीच पहुंचे। और बड़ी संख्या में युवा उनके साथ तस्वीरें लेने लगे। CM बघेल ने जनता से पूछा कि कोई शिकायत तो नहीं है ।

युवाओं ने यह बताया कि उन्हें कोई शिकायत नहीं है। CM बघेल अचानक प्रोटोकॉल तोड़कर बाहर निकलते देख सुरक्षा में लगे अधिकारी भी चौंक गए। CM बघेल ने भीड़ में बेझिझक होकर पूछा कि उन्हें किसी तरह की पुलिस से जुड़ी शिकायत तो नहीं है। अमूमन ऐसे कम ही मौके आते हैं, जब सीएम या जनप्रतिनिधि लोगों से इस तरह रूबरू होकर यह पूछते हैं कि वे संतुष्ट हैं या नहीं।

Exit mobile version